अजमेर-चंदेरिया रेलखंड पर दोहरीकरण के बीच बदली गई तीन ट्रेनों की समय-सारिणी बहाल
अजमेर-चंदेरिया रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के बीच रीशेड्यूल की गई तीन ट्रेनों का संचालन तय समय पर बहाल किया गया है।

अजमेर मंडल के अजमेर-चंदेरिया रेलखंड पर झड़वासा-बांदनवाड़ा एवं सिंगावल स्टेशनों के मध्य चल रहे दोहरीकरण कार्य के चलते पूर्व में रीशेड्यूल की गई तीन रेल सेवाओं का संचालन अब निर्धारित समय पर किया जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे ने संबंधित तिथियों के लिए इन ट्रेनों के समय में बहाली की घोषणा की है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि तीन रेल सेवाओं के संचालन समय को फिर से निर्धारित समय के अनुसार बहाल किया गया है। इसके तहत गाड़ी संख्या 17019 हिसार-हैदराबाद एक्सप्रेस 20 सितंबर एवं 6 अक्टूबर 2026 को हिसार से अपने निर्धारित समय पर रवाना होगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12719 जयपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस 23, 25 और 30 सितंबर तथा 2 एवं 7 अक्टूबर 2026 को जयपुर से निर्धारित समय पर रवाना होगी।
वहीं, गाड़ी संख्या 17080 जयपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस 27 सितंबर एवं 4 अक्टूबर 2026 को जयपुर से अपने निर्धारित समय पर संचालित होगी।
रेलवे के अनुसार, उक्त तिथियों में इन ट्रेनों के लिए पूर्व में घोषित रीशेड्यूल व्यवस्था को बहाल करते हुए अब ट्रेनों का संचालन निर्धारित समय के अनुसार किया जाएगा। इससे संबंधित तिथियों पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए ट्रेनों के प्रस्थान समय में पहले की गई बदलाव व्यवस्था समाप्त हो जाएगी।

Anshul Toshniwal, Bhilwara
नाम: अंशुल तोषनीवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)
अनुभव: 6 माह
परिचय
अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।
