अजमेर-चंदेरिया रेलखंड पर झड़वासा-बान्दनवाडा व सिंगावल स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा पूर्व में मार्ग परिवर्तित की गई रेलसेवाओं के परिवर्तित मार्ग में संशोधन किया जा रहा है। यह संशोधन अजमेर मण्डल के अंतर्गत किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाडी संख्या 09723 जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा 07.10.26 को एक ट्रिप के लिए जयपुर से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया अजमेर-आबूरोड-पालनपुर-साबरमती-वडोदरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग पर रेलसेवा ब्यावर, मारवाड जं., फालना, आबूरोड, पालनपुर और साबरमती स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इसी तरह गाडी संख्या 14801 जोधपुर-इंदौर रेलसेवा 16.09.26 से 03.10.26 तक 18 ट्रिप के लिए जोधपुर से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया अजमेर-जयपुर-सवाईमाधोपुर-रतलाम होकर संचालित होगी। इस परिवर्तित मार्ग पर रेलसेवा किशनगढ, जयपुर, दुर्गापुरा, बनस्थली निवाई, सवाईमाधोपुर, कोटा, नागदा और रतलाम स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इसके अलावा गाडी संख्या 12996 अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा 17.09.26, 19.09.26, 22.09.26, 24.09.26, 26.09.26, 29.09.26, 01.10.26, 03.10.26 और 06.10.26 को कुल 09 ट्रिप के लिए अजमेर से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया अजमेर-आबूरोड-पालनपुर-साबरमती-वडोदरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा ब्यावर, मारवाड जं., पालनपुर, साबरमती और वडोदरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

अजमेर-चंदेरिया रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत किए जा रहे इस संशोधन के तहत संबंधित तिथियों में तीन रेलसेवाओं के संचालन मार्ग और ठहराव में बदलाव रहेगा।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story