भीलवाड़ा: अजमेर हाइवे पर बेकाबू होकर पलटा कंटेनर, हादसे में चालक की मौत
पंजाब से मालेगांव जा रहा कंटेनर लांबिया टोल के पास अनियंत्रित होकर पलटा, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा।

अजमेर-भीलवाड़ा हाइवे पर अल सुबह एक कंटेनर बेकाबू होकर हाइवे से उतरने के बाद पलट गया। हादसे में चालक की मौत हो गई।
हादसे का विवरण और समय
अल सुबह करीब 5 बजे यह कंटेनर लांबिया टोल से पहले होटल हैप्पी लाइफ के नजदीक अनियंत्रित होकर हाइवे से उतरने के बाद पलट गया। हादसे में कंटेनर चालक की दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई
रायला थाने के दीवान गुलाबनबी ने बताया कि "हरियाणा के जिंद जिले के छातर निवासी रणवीर 50 पुत्र दरियासिंह जाट ट्रक कंटेनर लेकर पंजाब से मालेगांव जा रहा था।" हादसे में रणवीर की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के आने के बाद शुक्रवार शाम पोस्टमार्टम कराने के बाद रणवीर का शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
