तेरापंथ धर्मसंघ की केंद्रीय संस्था तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम ने भीलवाड़ा निवासी श्री अजय नौलखा पुत्र श्री अशोक नौलखा को तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम, भीलवाड़ा का अध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्हें यह दायित्व लाडनूं में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान सौंपा गया।

श्री अजय नौलखा वर्तमान में जिला आईटी संयोजक, भारतीय जनता पार्टी, भीलवाड़ा हैं। वे जिलाध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद तथा पूर्व चेयरमैन, भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI), भीलवाड़ा भी रह चुके हैं। इसके साथ ही वे सीएस एवं एडवोकेट के रूप में विधि एवं कॉर्पोरेट क्षेत्र में सक्रिय हैं।

तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्मसंघ की एक केंद्रीय संस्था है। इसमें देश-विदेश में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रोफेशनल्स का व्यापक नेटवर्क है। फोरम से चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA), कंपनी सेक्रेटरी (CS), कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (CMA/CWA), एडवोकेट (LLB), MBA, इंजीनियर, IAS, IPS, RAS, न्यायिक क्षेत्र सहित विभिन्न व्यावसायिक एवं प्रशासनिक क्षेत्रों के लगभग 11,000 सदस्य जुड़े हुए हैं।

तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम का उद्देश्य प्रोफेशनल्स को एक मंच पर लाकर व्यावसायिक विकास, सामाजिक सेवा, संगठनात्मक समन्वय, युवाओं के मार्गदर्शन तथा समाज के विकास में प्रोफेशनल प्रतिभाओं की सहभागिता सुनिश्चित करना है।

श्री अजय नौलखा के मनोनयन पर विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उनके मनोनयन से भीलवाड़ा में तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम की गतिविधियों को और अधिक गति मिलने तथा प्रोफेशनल्स को एक सशक्त मंच प्रदान होने की उम्मीद व्यक्त की गई।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story