राजस्थान सरकार ने आचार्य पुलकसागर महाराज को स्टेट गेस्ट घोषित किया, चातुर्मास में मिलेगा राजकीय प्रोटोकॉल
राजस्थान सरकार ने भीलवाड़ा में पहली बार चातुर्मास कर रहे राष्ट्र संत मनोज्ञाचार्य पुलकसागरजी महाराज को राजकीय अतिथि (स्टेट गेस्ट) घोषित किया है। जिला प्रशासन को प्रोटोकॉल और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। जानिए इस निर्णय से जुड़ी पूरी जानकारी।

तस्वीर में राष्ट्र संत आचार्य पुलकसागर महाराज नजर आ रहे हैं।
भीलवाड़ा, 4 अगस्त। राजस्थान सरकार ने भीलवाड़ा में पहली बार चातुर्मास कर रहे राष्ट्र संत मनोज्ञाचार्य पुलकसागरजी महाराज को राजकीय अतिथि (स्टेट गेस्ट) घोषित किया है। यह निर्णय श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट, मैन सेक्टर शास्त्रीनगर के तत्वावधान में सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा आयोजित चातुर्मास के दौरान लिया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव (प्रोटोकॉल) ने इस संबंध में भीलवाड़ा जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि आचार्य पुलकसागर महाराज के भीलवाड़ा चातुर्मास काल के दौरान राजकीय अतिथि के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
निर्देशों के अनुसार, आचार्य पुलकसागर महाराज के कहीं भी आगमन एवं प्रस्थान के दौरान प्रोटोकॉल अधिकारी नियुक्त रहेगा। साथ ही, उनके प्रवास मार्ग में प्रोटोकॉल के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।
श्री पुलकसागर चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी एवं संयोजक मनीष शाह ने आचार्य पुलकसागर महाराज को स्टेट गेस्ट घोषित किए जाने पर राजस्थान सरकार तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया है।
राजस्थान सरकार के इस निर्णय के बाद भीलवाड़ा में चातुर्मास के दौरान आचार्य पुलकसागर महाराज के लिए निर्धारित राजकीय प्रोटोकॉल के अनुरूप प्रशासनिक एवं सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
