ओजस्वी प्रवचनकार प्रख्यात राष्ट्र संत मनोज्ञाचार्य पूज्य गुरूदेव पुलकसागरजी म.सा. ससंघ के सानिध्य में श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट, मैन सेक्टर शास्त्रीनगर के तत्वावधान तथा सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से आयोजित चातुर्मास का विधिवत शुभारंभ 2 अगस्त को चातुर्मासिक मंगल कलश स्थापना के साथ होगा। इससे पहले गुरूदेव के प्रवास स्थल शास्त्रीनगर स्थित सूर्यमहल में प्रतिदिन आयोजित होने वाले गुरू पूजन एवं जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं पहुंच रही हैं।

श्री पुलकसागर चातुर्मास समिति के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने बताया कि गुरूदेव के चातुर्मासिक मंगल प्रवेश के तीसरे दिन मंगलवार सुबह भी भीलवाड़ा शहर के विभिन्न क्षेत्रों एवं अन्य स्थानों से बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं सूर्यमहल पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गुरूदेव के दर्शन कर धर्म चर्चा के माध्यम से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान अनेक श्रावक-श्राविकाओं ने अपने मन की जिज्ञासाएं पूज्य पुलकसागरजी महाराज के समक्ष रखीं, जिनका उन्होंने समाधान किया।

कार्यक्रम की शुरुआत दिगम्बर जैन समाज के आरके कॉलोनी महिला मंडल एवं सुभाषनगर महिला मंडल की सदस्यों द्वारा गुरू पूजन से हुई। दीप प्रज्वलन, पाद प्रक्षालन एवं शास्त्र भेंट का लाभ दिनेशकुमार-स्नेह किरण, पीयूष-प्राची, रचित-निमिषा, धैर्या एवं इवान सेठिया परिवार ने प्राप्त किया।

समिति के अनुसार 31 जुलाई तक सूर्यमहल में प्रतिदिन सुबह 8.30 से 9 बजे तक गुरू पूजन होगा, जिसके बाद सुबह 9 से 10 बजे तक गुरूदेव धर्म चर्चा के माध्यम से श्रावकों की जिज्ञासाओं का समाधान करेंगे।

चातुर्मास समिति के संयोजक मनीष शाह ने बताया कि गुरूदेव के सानिध्य में 1 अगस्त को चित्रकूटधाम में गुरू गुणानुवाद कार्यक्रम आयोजित होगा, जबकि 2 अगस्त को चातुर्मासिक मंगल कलश की स्थापना की जाएगी। गुरू गुणगान महोत्सव दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगा। इन दोनों कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं के भीलवाड़ा पहुंचने की संभावना है।

समिति के सह संयोजक लोकेश अजमेरा ने बताया कि पूज्य पुलकसागरजी महाराज के सानिध्य में नियमित चातुर्मासिक प्रवचन 3 अगस्त से प्रतिदिन सुबह 8.30 से 10 बजे तक शास्त्रीनगर स्थित सूर्यमहल में आयोजित होंगे। वहीं, चातुर्मास के दौरान 15 से 30 अगस्त तक चित्रकूटधाम में ज्ञान गंगा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आगामी धार्मिक आयोजनों को लेकर जैन समाज में व्यापक उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story