भीलवाड़ा। अयोध्या में पांच सदियों के लंबे और कठिन संघर्ष के बाद जब 22 जनवरी 2024 को प्रभु श्री रामलला अपने भव्य निज महल में विराजमान हुए थे, तब संपूर्ण ब्रह्मांड उस ऐतिहासिक पल का साक्षी बना था। आज उसी पावन प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के सुअवसर पर भीलवाड़ा नगरी पूरी तरह से 'राममय' नजर आई। रामभक्तों ने इस दिन को उत्सव के रूप में मनाते हुए सुंदरकांड के सामूहिक पाठ के साथ अपनी अटूट आस्था का प्रदर्शन किया। भक्ति और उल्लास का यह संगम स्टेशन चौराहे पर स्थित 'अयोध्या एंटरप्राइजेज' के नवनिर्मित भव्य शोरूम के शुभारंभ के साथ और भी अलौकिक हो उठा, जहाँ शाम ढलते ही हनुमान चालीसा और भजनों की स्वर लहरियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।





भीलवाड़ा की सुंदरकांड पाठ समितियों के जिला प्रभारी बी.एल. माहेश्वरी ने इस अवसर पर पुरानी स्मृतियों को ताजा करते हुए बताया कि राम मंदिर आंदोलन की पूर्णता और श्री रामलला की स्थापना के समय भीलवाड़ा ने एक अनूठी मिसाल पेश की थी। विश्व हिंदू परिषद के बद्रीलाल सोमानी के मार्गदर्शन और पवनपुत्र हनुमान की प्रेरणा से 22 दिसंबर 2023 गीता जयंती से लेकर 22 जनवरी 2024 प्रतिष्ठा द्वादशी तक 'एक पाठ श्रीराम के नाम' अभियान चलाया गया था। उस दौरान धर्मप्रेमी जनता ने गली-गली में 500 से अधिक सुंदरकांड पाठ कर भीलवाड़ा को अयोध्या के रंग में सराबोर कर दिया था। उसी परंपरा और उत्साह को जीवित रखते हुए द्वितीय वर्षगांठ पर भव्य आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने "अयोध्या धाम" सा अनुभव किया।

इस भव्य आयोजन की गरिमा को बढ़ाने के लिए संजीव सोनी ने सभी अतिथियों और रामभक्तों का 'श्रीराम अंकित अंगवस्त्र' पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। आयोजन के दौरान सुंदरकांड समितियों के प्रमुख सदस्य राकेश पारीक, नरेश मेहता, विनोद जैन, संजीव सोनी, रामदयाल जाट, ओमप्रकाश गर्ग, दिनेश शर्मा, दिनेश मंत्री, गोपाल शर्मा, दिनेश तोलंबिया, राजेंद्र मूंदड़ा, बालकिशन शर्मा, राजेश जोशी, प्रभात चौबे, बजरंग मंत्री, के.एल. सोनी, महेश, दीपक, कैलाश लाछुड़ा, नारायण पुरबिया, सुनीता लड्ढा, वंदना मेहता, मीनाक्षी मंत्री, अनिल डूंगरवाल, रामचंद्र मूंदड़ा और रामप्रसाद गगरानी सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर आनंदोत्सव मनाया। यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान मात्र नहीं, बल्कि भीलवाड़ा की एकता और प्रभु श्री राम के प्रति अटूट श्रद्धा का जीवंत प्रमाण बन गया, जिसने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि राम का नाम ही समस्त सुखों और सिद्धियों का मूल आधार है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story