भीलवाड़ा। भीषण सर्दी की लहर और ठिठुरते जनजीवन के बीच भीलवाड़ा में मानवता और सेवा का एक अनूठा संगम देखने को मिला है। लायंस क्लब भीलवाड़ा ने सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए प्रांतपाल लॉयन रामकिशोर गर्ग के प्रेरणादायी स्लोगन ’’आओ खुशियां बांटे’’ को धरातल पर उतारते हुए सेवा का 20वां चरण सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस पुनीत अभियान के तहत चमनपुरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के 50 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित किए गए, जिससे न केवल बच्चों को ठंड से राहत मिली बल्कि उनके चेहरों पर छाई खुशी ने पूरे परिसर को ऊर्जा से भर दिया।

क्लब अध्यक्ष एडवोकेट लायन पवन पंवार के नेतृत्व और भामाशाह लॉयन जे.के. बागडोदिया के विशेष सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में लायंस क्लब की सेवा भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लॉयन जे.के. बागडोदिया और विशिष्ट अतिथि लायन भवानीशंकर दुदानी की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक प्रभावी बनाया। लायन विनोद जैन ने कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि क्लब का लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में एडवोकेट पवन पंवार ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हुए उन्हें संस्कारवान बनने की सीख दी। उन्होंने विद्यार्थियों से माता-पिता और गुरुजनों के सम्मान के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और नियमित प्रार्थना के माध्यम से प्रभु का आभार व्यक्त करने की अपील की। वहीं, भामाशाह जे.के. बागडोदिया ने शिक्षा की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि केवल शिक्षा ही एक सुनहरे भविष्य का निर्माण कर सकती है। उन्होंने आधुनिक युग की चुनौती यानी मोबाइल के बढ़ते उपयोग के प्रति बच्चों को आगाह किया और उन्हें देश का असली भविष्य बताया।

समारोह को संबोधित करते हुए अधिवक्ता लायन ललित सांखला ने बच्चों को विद्यालय की संपत्ति की सुरक्षा करने और अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र रहने के लिए प्रेरित किया। जैसे ही बच्चों को ऊनी स्वेटर प्रदान किए गए, विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। स्कूल के प्रिंसिपल ने लायंस क्लब के इस कदम की सराहना करते हुए अध्यक्ष पवन पंवार और पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भामाशाहों और पदाधिकारियों का यह सहयोग ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस संपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में लॉयन जे.के. बागडोदिया, लॉयन एडवोकेट ललित सांखला और लॉयन भवानीशंकर दुदानी सहित क्लब के अन्य सदस्यों का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story