भीलवाड़ा में प्रतिभाओं का महाकुंभ: रिजु झुनझुनवाला के जन्मदिन पर सुरों की शाम और मिसेज जया चौहान का भव्य नागरिक अभिनंदन
भीलवाड़ा के नगर निगम टाउन हॉल में रिजु झुनझुनवाला के 47वें जन्मदिन पर जिला यूनेस्को एसोसिएशन द्वारा भव्य सांस्कृतिक समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. दिपेश विश्नावत की गजल गायकी और कत्थक प्रस्तुतियों के बीच फैशन आइकन मिसेज जया चौहान सहित कई प्रतिभाओं का नागरिक अभिनंदन हुआ। दर्जनों सामाजिक संस्थाओं की उपस्थिति में आयोजित यह कार्यक्रम भीलवाड़ा की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बना।

भीलवाड़ा। वस्त्र नगरी भीलवाड़ा के नगर निगम टाउन हॉल में बीते दिन कला, संस्कृति और समाजसेवा का एक ऐसा अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने शहरवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अवसर था प्रसिद्ध समाजसेवी, उद्योगपति और जवाहर फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष रिजु झुनझुनवाला का 47वां जन्मदिवस, जिसे जिला यूनेस्को एसोसिएशन और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने एक भव्य सांस्कृतिक उत्सव और सम्मान समारोह के रूप में मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्थानीय विधायक अशोक कोठारी ने जिला यूनेस्को एसोसिएशन और जवाहर फाउंडेशन के प्रयासों की जमकर सराहना की। विधायक कोठारी ने अपने संबोधन में कहा कि कलाकारों को मंच प्रदान करना और सामाजिक सरोकारों से जुड़ना अत्यंत प्रशंसनीय कार्य है, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पटल पर अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलता है।
समारोह की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने की, जबकि मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली, जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी रजनीश वर्मा और पूर्व सभापति मधु जाजू जैसे गणमान्य जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक गोपाल लाल माली ने ग्रामीण प्रतिभाओं के उत्थान पर बल देते हुए एक प्रेरक बात कही कि 'प्रतिभा और पानी अपना रास्ता स्वयं तय करते हैं'। उन्होंने इस बात पर हर्ष व्यक्त किया कि यूनेस्को सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाने और प्रतिभाओं को निखारने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण इंटरनेशनल गजल सिंगर डॉ. दिपेश विश्नावत की 'शाम-ए-गजल' रही, जिन्होंने अपनी मखमली आवाज से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके साथ ही रमा कत्थक संस्थान, ग्रीनवैली स्कूल और डॉल्फिंस के नन्हे कलाकारों ने राजस्थानी घूमर, देशभक्ति गीतों और शास्त्रीय कत्थक नृत्य की ऐसी शानदार प्रस्तुतियां दीं कि पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, जिसमें स्केटिंग में स्वरा जैन और कराटे व स्विमिंग की नेशनल चैंपियन दिव्यांशी बेनीवाल शामिल रहीं। विशेष रूप से फैशन आइकन मिसेज जया चौहान का नागरिक अभिनंदन किया गया, जिन्हें उनकी उपलब्धियों के लिए विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह के अंत में आयोजित भव्य 'पोष बड़ा महोत्सव' ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।
इस विशाल आयोजन की सफलता में जिला यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश जैन, सचिव जगदीश चंद्र मुंदडा और प्रवक्ता मधु लोढा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का सफल संचालन मधु लोढा ने किया। समारोह में निर्वतमान अध्यक्ष चेतन मानसिंहका, कोषाध्यक्ष विशाल विजयवर्गीय, हरनारायण माली, वैभव जोशी, लोकेंद्र पण्डिया, रामचंद्र मुंडा, कमलेश जाजू, शंकर गोयल, तोताराम माली, राजेश आचार्य और राजेश जीनगर सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक साक्षी बने। इस नागरिक अभिनंदन समारोह में शांति जैन महिला मंडल, माली समाज विकास सेवा संस्थान पुर, भारतीय जैन संगठन, श्री प्राज्ञ जैन महिला मंडल, भीलवाड़ा शहर महिला मंडल, माली सैनी समाज कर्मचारी विकास संस्थान, त्रिशला महिला मंडल बापूनगर, VE मैत्री ग्रुप, जैन संस्कार महिला मंच, राजस्थान पत्रकार परिषद, यश सिद्ध स्वाध्याय भवन, राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा, जेएसजी रॉयल ग्रुप, महावीर इंटरनेशनल क्वींस, मणी एजुकेशन, अखिल भारतीय प्रजापति समाज, वैश्य महिला संगठन, पद्मिनी क्लब, उपभोक्ता अधिकार समिति, कोहिनूर सेवा समिति, माहेश्वरी सभा आर सी व्यास, अखिल भारतीय आचार्य ब्राह्मण सेवा संघ, तुलसी जन कल्याण सेवा संस्थान, भीलवाड़ा जिला पैसेंनर एसोसिएशन, अंत्योदय फाउंडेशन राजस्थान, कोली समाज विकास संस्थान, और पूर्वांचल जन चेतना समिति जैसी दर्जनों संस्थाओं ने अपनी भागीदारी निभाकर सामाजिक एकजुटता का परिचय दिया।

