भीलवाड़ा। सामाजिक सरोकार, सांस्कृतिक चेतना और प्रतिभा सम्मान की भावना को समर्पित कोहिनूर सेवा समिति ने अपने स्थापना दिवस को शहर के लिए एक यादगार आयोजन में बदल दिया। रेलवे स्टेशन स्थित सेठ गजाधर मानसिंह की धर्मशाला में आयोजित कोहिनूर स्थापना दिवस एवं कोहिनूर सम्मान समारोह 2025 ने भीलवाड़ा की सामाजिक-सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई दी।

समारोह की मुख्य अतिथि पूर्व सभापति मंजू पोखरना रहीं, जबकि अध्यक्षता एडवोकेट गौरव आचार्य, सदस्य राजस्थान बार काउंसिल एवं जोधपुर हाईकोर्ट, ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुभाष दुदानी, राजेश पाटनी और मुमताज बानो की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ राजेंद्र सिंह देश प्रेमी द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ, जिसने पूरे वातावरण को सांस्कृतिक गरिमा से भर दिया।

कोहिनूर सेवा समिति के प्रदेश संयोजक कवि रामनिवास रोनीराज ने जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 21 प्रतिभाओं को कोहिनूर सम्मान 2025 से अलंकृत किया गया। सम्मानित होने वालों में हिमांशी चौहान, निधि चौहान, चेष्टाराज सोलंकी, हर्षिता राज सोलंकी, नक्श राज पटेल, प्रतिज्ञा कवर, लक्ष्य सोनी, कार्तिक सोनी, सिद्धार्थ खटीक, लक्षित सेन, भगत प्रजापत, पूर्विका शर्मा, दुर्गा शर्मा, पिंकी शर्मा, खुशबू शर्मा, दिव्या जैन, अमन शाह, रुहान शाह और अनय माहेश्वरी शामिल रहे।

समारोह केवल सम्मान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने इसे जीवंत बना दिया। चेष्टा राज सोलंकी ने ‘बण-ठण चली मैं तो वे जाती रे’ पर मनमोहक नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हर्षिता राज सोलंकी ने ‘म्हाने जयपुरिया की शेर करा दे भरतार’ की प्रस्तुति दी, वहीं प्रतिज्ञा कंवर ने ‘कण-कण सु गूंजे जय जय राजस्थान’ से राजस्थान की आत्मा को स्वर दिया। प्रतिष्ठा सोनी की ‘घणी खम्मा-घणी खम्मा राठौड़ा ने घणी खम्मा’ और आस्था पारीक के शौर्य प्रदर्शन ने कार्यक्रम में ऊर्जा का संचार किया। कवि ब्रिज सुंदर सोनी, संगीतज्ञ कमलेश रसिक, राजेश जीनगर, सुशीला स्वर्णकार और प्रेम देवी सोनी की कविताओं, गीतों और गजलों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। पूरे कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन कवि रोनी राज ने किया।

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष प्रिंसिपल डॉ. भागचंद सोमानी, रामचंद्र मुंदड़ा, एडवोकेट आजाद शर्मा, सुरेश बम्ब, दुर्गा लाल सोनी, रक्त वीर भगत प्रजापत, महंत प्रकाश नकवाल, सत्यनारायण जोशी, अतुल सुराणा, दिलीप भट्ट, वर्धमान तंबोली, द्वारका प्रसाद काबरा और ओमप्रकाश मीणा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपाध्यक्ष सिकंदर खान शाह ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कोहिनूर स्थापना दिवस पर आयोजित यह सम्मान समारोह न केवल प्रतिभाओं के उत्साह का प्रतीक बना, बल्कि भीलवाड़ा में सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और प्रेरणा के नए अध्याय को भी रेखांकित कर गया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story