भीलवाड़ा। खेल जगत में अपनी पहचान सशक्त करने के उद्देश्य से जिला फुटबॉल संघ के चेयरमैन विशिष्ट जी विश्नोई एवं अध्यक्ष लादू लाल तेली की अगुवाई में भीलवाड़ा की राज्य स्तरीय अंडर-20 बालक फुटबॉल टीम की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। जिला फुटबॉल संघ के सचिव कैलाश चंद्र खटीक ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि राजस्थान फुटबॉल संघ एवं जिला फुटबॉल संघ चितौड़गढ़ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाली इस प्रतिष्ठित अंडर-20 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज 6 अप्रैल से सैनिक स्कूल के मैदान पर होना प्रस्तावित है। इस उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा में भीलवाड़ा की टीम अपनी चुनौती पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

मैदान पर भीलवाड़ा का नेतृत्व कप्तान सिद्धार्थ गौतम बैरवा करेंगे। टीम के अन्य प्रमुख सदस्यों में करण सिंह, आजाद सिंह, साहिल खोईवाल, केशव बुनकर, अर्पित वैष्णव, अरमान अंसारी, हर्षवर्धन, गोविंद शर्मा, देवराज कोटिया, दीपक शर्मा, रुद्र प्रताप सिंह, अजय कुमार मीणा, आदित्य मल्होत्रा, शुभम सेन, विजय प्रताप सिंह राठौड़, तयब खान और रोहित सिंह भाटी को शामिल किया गया है। संघ के प्रवक्ता दीपक खींची ने विस्तृत विवरण देते हुए बताया कि टीम के सफल संचालन हेतु कोच की महत्वपूर्ण कमान मिथलेश मारू को सौंपी गई है, वहीं प्रहलाद सिंह को टीम मैनेजर के रूप में नियुक्त किया गया है। रणभेरी बजते ही भीलवाड़ा की टीम अपना पहला मुकाबला 6 अप्रैल को धौलपुर के विरुद्ध खेलकर अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

इस टीम घोषणा के गरिमामयी अवसर पर ओम प्रकाश काबरा, भेरू लाल जिनगर, जगदीश बुनकर, शंकर जीनगर, महेश शर्मा, कैलाश कोठारी, दुर्गेश जोशी, सदिक पठान, अमर सिंह, सिद्धार्थ पोरवाल, शेखर बैरवा, अमित तिवारी और बनवारी लाल शर्मा सहित संघ के कई पदाधिकारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। यह प्रतियोगिता न केवल खिलाड़ियों के कौशल को निखारने का मंच बनेगी, बल्कि भीलवाड़ा के फुटबॉल भविष्य के लिए भी एक निर्णायक मील का पत्थर साबित होगी।

Updated On
Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story