भुसावर सहित उपखण्ड मुख्यालय के ग्रामीण अंचल में आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी, जिसे योगिनी एकादशी के रूप में जाना जाता है, 10 जुलाई को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाएगी। इसे पाप नाशिनी और आरोग्य प्रदायक एकादशी माना जाता है, जिसे लेकर सनातन धर्म प्रेमियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। इस दिन श्रद्धालु आरोग्य, समृद्धि और मुक्ति की कामना के साथ भगवान विष्णु की स्तुति करेंगे।

इस अवसर पर कस्बे के प्रमुख मंदिरों जैसे कोठी वाले हनुमान जी मंदिर प्रांगण, चतुर्भुज जी महाराज मंदिर, लक्ष्मी नारायण महाराज मंदिर, दाऊजी महाराज मंदिर, राधा कृष्ण युगल किशोर जी महाराज मंदिर, भगत राज वाले हनुमान जी महाराज मंदिर, पुरानी अनाज मंडी स्थित लक्ष्मण जी मंदिर और हूंकारेश्वर महादेव मंदिर सहित बनखंडी वाले हनुमान जी मंदिर परिसर में विशेष आयोजन होंगे। घरों में भी श्रद्धालु प्रातःकाल स्नानादि के बाद संकल्प लेकर भगवान विष्णु की मूर्ति अथवा लड्डू गोपाल और चित्रों को स्थापित करेंगे। कलश पर आम के पत्ते रखकर पूजन किया जाएगा और तुलसी दल, फल, फूल, धूप, दीप तथा नैवेद्य अर्पित किए जाएंगे। इस दौरान विष्णु सहस्त्रनाम और एकादशी मंत्रों का जाप किया जाएगा। ढोलक, झांझ और मजीरा की थाप पर भजनों के माध्यम से भगवान को रिझाते हुए श्रद्धालु अपनी हाजिरी लगाएंगे।

महेश शर्मा, राघवेंद्र शर्मा और पुष्पेंद्र मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि पद्म पुराण के अनुसार योगिनी एकादशी का व्रत परिवार में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करने वाला है। इस व्रत से समस्त पापों का नाश होता है और भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। उन्होंने बताया कि योगिनी एकादशी व्रत करने से जातकों को 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने का पुण्य फल प्राप्त होता है। इसके साथ ही व्रत कथा सुनने और पाठ करने से श्रद्धालुओं की आध्यात्मिक उन्नति होती है और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story