बयाना – रानी लक्ष्मीबाई केन्द्र राजकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बयाना में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन 15 नवंबर, 2025 को हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. शिप्रा रानी पोद्दार ने की।

10 नवंबर से 15 नवंबर तक चले इस शिविर में छात्राओं को महिला पुलिस प्रशिक्षक श्रीमती निर्मला और श्रीमती मिथलेश द्वारा मार्शल आर्ट एवं अन्य आत्मरक्षा तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में न केवल शारीरिक सुरक्षा के उपायों पर ध्यान दिया गया, बल्कि संतुलित आहार, व्यायाम और मानसिक तैयारी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई।

समापन समारोह में रानी लक्ष्मीबाई केन्द्र पर पंजीकृत छात्राओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जिससे उनके आत्मविश्वास और सुरक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा मिला। कार्यक्रम का संचालन रानी लक्ष्मीबाई केन्द्र समिति के संयोजक श्री सुनील कुमार गुप्ता तथा सहा. आचार्य भूगोल श्री विनोद सिंह और सहायक आचार्य हिंदी के निर्देशन में किया गया।

इस अवसर पर डॉ. नवनीत शर्मा (आचार्य-संस्कृत), श्री बाल कृष्ण मीना (सहायक आचार्य-अंग्रेजी), श्री शिवलाल बैरवा, श्री भरतलाल मीना, कम्प्यूटर ओपरेटर प्रमोद सैनी तथा छात्राएं पूजा सैनी, अर्चना, संजना, गौरी, चंचल सहित अन्य उपस्थित रही। इस शिविर ने न केवल छात्राओं को आत्मरक्षा की तकनीकें सिखाईं, बल्कि महिला सुरक्षा और जागरूकता को भी सुदृढ़ किया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story