वैर न्यायालय में वर्ष 2026 की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित
तालुका विधिक सेवा समिति वैर द्वारा आयोजित लोक अदालत में दो न्यायिक बेंचों ने 1200 से अधिक लंबित और प्रिलिटीगेशन प्रकरणों का आपसी समझौते से निस्तारण किया।

वैर न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान लंबित प्रकरणों के निस्तारण हेतु विचार-विमर्श करते न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता।
वैर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 14 मार्च 2026 को तालुका विधिक सेवा समिति वैर मुख्यालय पर न्यायालय परिसर में लंबित प्रकरणों, बैंकिंग सेक्टर एवं बैंक रिकवरी, HMA and MACT संबंधित प्रकरणों के राजीनामा के माध्यम से निस्तारण हेतु वर्ष 2026 की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया।
न्यायिक बेंचों का गठन और नेतृत्व
तालुका विधिक सेवा समिति वैर के सचिव कन्नू जैन ने बताया कि "तालुका मुख्यालय वैर पर कुल दो बैंच का गठन किया गया जिसमें श्री मोहित द्विवेदी, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश वैर की अध्यक्षता एवं प्रवीण चंद्र मिश्र पैनल अधिवक्ता की सदस्यता में प्रथम बेंच का गठन किया गया तथा श्रीमती शैली परवाल अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 02 वैर की अध्यक्षता एवं श्री राजीव शर्मा पैनल अधिवक्ता की सदस्यता में द्वितीय बेंच का गठन किया गया।"
प्रकरणों का निस्तारण और अवार्ड राशि का विवरण
मुख्यालय पर दोनों बेंच द्वारा कुल 151 लंबित प्रकरणों का राजीनामा और समझाइश के द्वारा निस्तारण किया गया एवं कुल 3250610 रुपए का अवार्ड पारित किया गया। लोक अदालत की प्रभावशीलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें कुल 1113 प्रिलिटीगेशन प्रकरणों का निस्तारण कर 13157469 रुपए का अवार्ड पारित किया गया एवं आपसी सुलह एवं समझौते और राजीनामा के माध्यम से लंबित प्रकरणों का निस्तारण कर राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया।

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
