भुसावर उपखंड के आदर्श गांव निठार के बाजार चौक में रविवार को विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। राजस्थान आदिवासी महासभा भरतपुर के जिला अध्यक्ष भरती लाल मीणा पूर्व सरपंच एवं जगमोहन मीणा प्रिंसिपल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में आदिवासी समाज के सामाजिक विकास, संस्कृति, अधिकारों और शिक्षा सहित विभिन्न आयामों पर वक्ताओं ने विचार रखे।

राजस्थान आदिवासी महासभा के प्रदेश सचिव नरेंद्र कुमार जोरवाल एवं टिल्लू उर्फ विजय मीणा ने बताया कि राजस्थान आदिवासी महासभा के बैनर तले आदर्श गांव निठार के बाजार चौक में मीणा समाज की ओर से आदिवासी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में महासभा के जिला अध्यक्ष भरती लाल मीणा, पूर्व सरपंच दिनेश कुमार, हरि सिंह मीणा बोराज, नौरंग सिंह मीणा भुसावर, चंद्र प्रकाश मीणा सलेमपुर खुर्द, पिंटू महर खिरनी, किशन सिंह मेंनापुरा, बाबू लाल, परशुराम आदि वक्ताओं ने विचार रखे।

वक्ताओं ने समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों पर अंकुश लगाने और समाज सुधार की दिशा में प्रयास करने पर जोर दिया। साथ ही आदिवासी समाज की परंपरागत संस्कृति को बचाए रखने, आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा तथा आदिवासी समाज के मसीहा भगवान बिरसा मुंडे सहित महापुरुषों की जीवनी को वर्तमान शिक्षा पद्धति के पाठ्यक्रम में जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बोलते हुए भोज राज मीणा ने कहा कि समाज के विकास के लिए समाज में एकता और अखंडता बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने आदिवासी समाज की संस्कृति पर विशेष बल दिया। वहीं वक्ता जगमोहन मीणा ने कहा कि समाज के हितों को देखते हुए समाज में संस्कारवान शिक्षा का होना अति आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान कन्हैया पद दंगल का आयोजन भी हुआ। इसमें शामिक चार गायक टीम ब्रह्मबाद, घूमना, सिकराया और स्थानीय निठार के कलाकारों की टीमों ने आदिवासी समाज के महापुरुषों के अलावा राजा मोरध्वज, सीता स्वयंवर और उखा की शादी पर रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर जगदीश निठार, केश राम, गिर्राज, बद्री प्रसाद मीणा, श्रीमन मगन मीणा सहित आसपास के मीणा बाहुल्य समाज के गांवों के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में भुसावर ब्लॉक के अध्यक्ष बच्चू सिंह मीणा ने आभार व्यक्त किया।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story