राज्य स्तरीय प्रथम अखिल राजस्थान विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में श्रेष्ठ परिणाम देने वाली प्रतिभाओं के सम्मान के लिए रविवार, 5 जुलाई को मानसरोवर, जयपुर में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह ‘प्रेरणा उत्सव’ आयोजित किया गया। समारोह में भरतपुर से जिला प्रभारी के रूप में भुसावर तहसील अध्यक्ष कैलाश जांगिड़ चैंटोली को सम्मानित किया गया।

कैलाश जांगिड़ चैंटोली को यह सम्मान डॉ. जोगाराम जांगिड़ आईएएस एवं राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं और उनके मार्गदर्शन से जुड़े प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया।

समारोह का आयोजन शासन सचिव एवं पंजीयक डॉ. समित शर्मा आईएएस, डॉ. जोगाराम आईएएस, राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार (अध्यक्ष, श्री विश्वकर्मा कला कौशल बोर्ड), दिनेश जांगिड़ सारंग आईआरएस तथा भामाशाह शंकर कुलारिया सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर भुसावर उपखंड क्षेत्र से ओमप्रकाश जांगिड़ विद्यापीठ वाले (पूर्व तहसील अध्यक्ष भुसावर), पप्पू ओंड़िया भुसावर, प्रकाश जांगिड़ भैंसीना, बाबूलाल कमालपुरा, पप्पू जांगिड़ नया गांव सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक भी समारोह में उपस्थित रहे। राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में भुसावर क्षेत्र की सहभागिता और प्रतिनिधित्व ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया।

Mukesh Kumar, Bharatpur

Mukesh Kumar, Bharatpur

मुकेश कुमार भरतपुर से प्रात:काल वेबसाइट के अनुभवी संवाददाता हैं। अपने गहन अनुसंधान और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाने वाले मुकेश ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं। समाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों पर उनकी रिपोर्टिंग पाठकों के लिए विश्वसनीय और सूचनाप्रद होती है। मुकेश का उद्देश्य हमेशा सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रस्तुत करना है, जिससे प्रात:काल अपने पाठकों के लिए एक भरोसेमंद समाचार स्रोत बना रहे।

Next Story