विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता: राजस्थान के हर जिले में होगी परीक्षा
विश्वकर्मा समाज के कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ओएमआर आधारित राज्य स्तरीय परीक्षा का आयोजन, विजेताओं को मिलेगा 31 हजार रुपये तक का नकद पुरस्कार।

डीग 25 फरवरी, विश्वकर्मा युवा मित्र मंडल एवं अखिल भारतीय जांगिड ब्राह्मण महासभा के युवा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान तथा पदम ग्रुप ऑफ कंपनीज, मुंबई के सहयोग से विश्वकर्मा समाज के लिये एक अखिल राजस्थान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिये प्रत्येक जिला मुख्यालय पर परीक्षा केन्द्र होगा और प्रत्येक जिले के लिये जिला प्रभारी नियुक्त किये गये हैं।
परीक्षा प्रणाली एवं प्रभारियों की भूमिका
डीग जिला प्रभारी लल्लूराम जांगिड़ व गोविन्द प्रसाद जांगिड़ जनूथर ने बताया कि "परीक्षा आरपीएसी यूपीएसी की तर्ज पर होगी एवं परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट पर अपने जवाब देने होंगे।" इसके लिये प्रत्येक जिला मुख्यालय पर परीक्षा केन्द्र होगा और प्रत्येक जिले के लिये जिला प्रभारी नियुक्त किये गये हैं।
ग्रुप निर्धारण एवं आवेदन प्रक्रिया
परीक्षा के लिये दो गू्रप बनायें गये हैं जिसमें जुनियर ग्रूप में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे एवं सीनियर गू्रप में कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थी भाग ले सकेगे। फार्म ऑनलाइन भरे जायेंगे। परीक्षा 26 अप्रैल को प्रदेश भर में आयोजित की जायेगी और आवेदन की अंतिम तिथि 3 अप्रैल 2026 है।
पुरस्कार राशि का विवरण
प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को क्रमश 31 हजार, 21 हजार एवं 11 हजार का नकद ईनाम दिया जायेगा। विश्वकर्मा युवा मित्र मंडल एवं अखिल भारतीय जांगिड ब्राह्मण महासभा के युवा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान तथा पदम ग्रुप ऑफ कंपनीज, मुंबई के सहयोग से विश्वकर्मा समाज के लिये एक अखिल राजस्थान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
