विराट हिंदू सम्मेलन: भुसावर में पंच परिवर्तन से बेहतर भारत का संकल्प
छौंकरवाड़ा कलां में आयोजित सम्मेलन में विभाग प्रचारक उत्कर्ष ने एकजुटता और सामाजिक सुधार के लिए पंच परिवर्तन अपनाने पर जोर दिया।

भुसावर के छौंकरवाड़ा कलां गाँव में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन के दौरान पारंपरिक वेशभूषा में 151 कलशों के साथ यात्रा निकालतीं महिलाएँ।
भव्य कलश यात्रा और शुभारंभ
- गाँव के प्रमुख मार्ग से 151 कलशों के साथ पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली।
- कलश यात्रा डीजे एवं जयघोष के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंची।
- कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन एवं मंत्रोच्चार से हुआ।
- अध्यक्ष मोहन सिंह (सेवानिवृत्त व्याख्याता) ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताया।
मुख्य वक्ता का संबोधन: पंच परिवर्तन का आह्वान
मुख्य वक्ता संघ के विभाग प्रचारक श्रीमान उत्कर्ष रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा:
"समाज की किसी भी समस्या का समाधान समाज की एकजुटता से ही संभव है। संघ द्वारा चलाए जा रहे पंच परिवर्तन को जीवन में अपनाने का आह्वान किया, इसी से ही बेहतर भारत का निर्माण होगा।"
सांस्कृतिक एवं पारिवारिक संस्कारों पर जोर
कार्यक्रम के अन्य वक्ता हरिश्चंद्र शास्त्री (आर्य समाज भुसावर) एवं डॉ. मंजू जाट रहीं। उन्होंने मंच के माध्यम से अपनी बात रखी:
"अपने इतिहास एवं संस्कृति से जुड़े रहने और अपने परिवार में संस्कार देने की आवश्यकता है।"
कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती के साथ हुआ और अंत में सचिव अमित कुमार ने पधारे सभी भगिनी बंधुओं का आभार व्यक्त किया।
उपस्थित गणमान्य नागरिक
इस अवसर पर निम्नलिखित लोग मौजूद थे:
- पूर्व जिला प्रमुख द्वारिका प्रसाद गोयल
- अध्यापक मनीष गुप्ता
- पूर्व सरपंच नैमीसिंह चौधरी
- जिपस किशनसिंह
- समाजसेवी सतेन्द्र सिंह
- रमेश आर्य
- थानसिंह आर्य
- छात्र नेता सुरेश कुमार
- बृजमोहन आर्य सहित अन्य ग्रामीण लोग।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
