डीग जिले में विकास रथ यात्रा ने आमजन तक पहुँचाया सुशासन और जनकल्याण का संदेश
डीग जिले में 'विकास रथ यात्रा' ने शहरी वार्डों और ग्रामीण गांवों तक पहुँचाया सरकार की योजनाओं और सुशासन का संदेश। यात्रा के दौरान डिजिटल माध्यमों और एलईडी स्क्रीन के जरिए जल जीवन मिशन, पीएम आवास, किसान सम्मान निधि व स्वास्थ्य बीमा जैसी योजनाओं की जानकारी आमजन तक प्रभावी रूप में पहुँचाई गई।

डीग, 18 दिसंबर। राज्य सरकार के सफलतम दो वर्षों की उपलब्धियों को आमजन तक पहुँचाने और 'सेवा, सुशासन और जनकल्याण' के संकल्प को प्रत्यक्ष रूप में प्रस्तुत करने के उद्देश्य से डीग जिले में गुरुवार को 'विकास रथ यात्रा' का आयोजन किया गया। इस यात्रा ने शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं और जनकल्याण कार्यों का प्रभावी संदेश दिया।
डीग जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों—डीग-कुम्हेर, नगर और कामां—में विकास रथ यात्रा ने व्यापक संचार किया। कुम्हेर नगर पालिका के 25 वार्डों में रथ ने सघन भ्रमण कर शहरी निवासियों को सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया। वहीं नगर विधानसभा क्षेत्र के झंझार, सिहावली, तेस्की, जलालपुर, खोहरी और बासबुर्जा गांवों में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक रथ का स्वागत किया और योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। कामां विधानसभा क्षेत्र के धर्मशाला, बौलखेड़ा, लुहेसर, जुरहरी और जुरहरा गांवों में भी यात्रा ने जनजागरण का कार्य किया।
यात्रा के दौरान रथ पर स्थापित विशाल एलईडी स्क्रीन ने उपस्थित जनसमूह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संदेशों और वक्तव्यों से रूबरू कराया। प्रधानमंत्री के 'विकसित भारत' के विजन और मुख्यमंत्री के 'विकसित राजस्थान' के संकल्प को ग्रामीणों ने ध्यानपूर्वक सुना। संदेशों में स्पष्ट किया गया कि सरकार की योजनाएं सभी वर्गों के लिए हैं और उनका उद्देश्य 'सबका साथ, सबका विकास' है।
एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शित लघु फिल्मों और डिजिटल माध्यमों के माध्यम से जल जीवन मिशन, पीएम आवास, किसान सम्मान निधि, स्वास्थ्य बीमा सहित अन्य योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। उन्होंने देखा कि तकनीक और पारदर्शिता के माध्यम से लाभ सीधे जनता तक पहुँचाया जा रहा है। कुम्हेर के शहरी वार्डों और नगर-कामां के गांवों में उपस्थित बुजुर्ग, महिलाएं और युवा इसे 'सुशासन का साक्षात्कार' बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।
यात्रा के दौरान स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया और मौके पर ही उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया को समझाया गया, जिससे यह सुनिश्चित हुआ कि जनकल्याणकारी प्रयासों का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचे।
डीग जिले में आयोजित यह विकास रथ यात्रा न केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी देने का माध्यम बनी, बल्कि आमजन में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी की भावना को भी मजबूती प्रदान करने वाला अभियान साबित हुई।
- डीग जिले विकास रथ यात्रा 2025कुम्हेर वार्ड विकास कार्यक्रमकामां विधानसभा जनकल्याण योजनाराजस्थान शहरी और ग्रामीण विकासजल जीवन मिशन डीगपीएम आवास योजना डीगकिसान सम्मान निधि जानकारी डीगस्वास्थ्य बीमा योजना जागरूकता डीगसुशासन और जनभागीदारी राजस्थानडिजिटल माध्यम से सरकारी योजनाओं का प्रचार डीगभजनलाल शर्मा विकास संदेशनरेंद्र मोदी विकसित भारत विजनडीग जिले में ग्रामीण और शहरी जागरूकता अभियानप्रशासनिक अधिकारियों द्वारा योजना लाभ समन्वयएलईडी स्क्रीन के माध्यम से सरकारी योजना प्रदर्शन डीग

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
