विजया एकादशी पर भुसावर के मंदिरों में होंगे विशेष धार्मिक आयोजन
फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी पर श्रद्धालुओं द्वारा सुख-समृद्धि की कामना के लिए व्रत और मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।

भरतपुर जिले के भुसावर उपखण्ड क्षेत्र में विजया एकादशी के अवसर पर प्राचीन कोठी वाले हनुमान जी मंदिर सहित विभिन्न देवालयों में सजावट और संकीर्तन की तैयारियां।
भुसावर कस्बे सहित उपखण्ड क्षेत्र में 13 फरवरी शुक्रवार को साल 2026 में विजया एकादशी व्रत रखा जाएगा, जहां यह व्रत हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को किया जाता है।
विजया एकादशी का महत्व और फल
पंडितों ने जानकारी देते हुए बताया कि:
"हिन्दू धर्म में विजया एकादशी व्रत रखने का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है, क्योंकि यह जीवन के सभी क्षेत्र में विजय दिलाने वाला है। मान्यता है कि विजया एकादशी व्रत करने से सनातन धर्म प्रेमी, श्रद्वालुओं के जीवन में आने वाली सभी बधाएं दूर होती है और वह अपने करियर कारोबार में मनचाही सफलता प्राप्त कर सकता है।"
वहीं उन्होंने बताया कि:
"विजया एकादशी व्रत करने से श्रद्धालुओं, सनातन धर्म प्रेमियों को अक्षय पुण्यफल प्राप्ति के साथ तमाम बडे यज्ञ के समान पुण्यफल प्राप्त कर वैकुन्ठ धाम स्थान प्राप्त करते हैं।"
व्रत और पारण का समय
- व्रत की तिथि: 13 फरवरी 2026, शुक्रवार
- पारण का समय: अगले दिन 14 फरवरी 2026 शनिवार की सुबह 06 बजकर 35 मिनट से लेकर 08 बजकर 52 मिनट के बीच
मंदिरों में विशेष आयोजन और भक्ति का माहौल
कस्बे के घरों में ठाकुर जी लड्डू गोपाल की श्रद्धा अनुसार भक्ति भाव से विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की जाएगी। विजया एकादशी व्रत करने पर होगी सुख-समृद्धि में अपार वृद्धि और क्षेत्र के इन प्रमुख मंदिरों में विशेष सजावट करते हुए अपनी हाजिरी लगाकर भक्ति का माहौल चरम पर पहुंच जाएगा:
- ऐतिहासिक प्राचीन कोठी वाले हनुमान जी मन्दिर परिसर
- राधा कृष्ण युगल किशोर जी मन्दिर
- हूंकारेश्वर महादेव मन्दिर
- लक्ष्मण जी मन्दिर
- चतुर्भुजी मन्दिर
- दाऊजी महाराज मन्दिर
- भगत राज वाले हनुमान जी मन्दिर
- बनखण्डी वाले हनुमान जी मन्दिर
श्रद्धा और भक्ति का संगम
वहां श्रद्धा और भक्ति का संगम देखने को मिलेगा जब महिला भक्त मण्डल द्वारा ढोलक, झांझ, मजीरा की थाप पर हरिनाम संकीर्तन करते हुए भजनों के माध्यम से भगवान को रिझाते हुए नृत्य कर अपनी भागीदारी निभाते हुए हाजिरी लगाई जाएगी। श्रद्धालुओं द्वारा भगवान से परिवार में सुख-शांति, समृद्धि एवं क्षेत्र में खुशहाली की मनोकामनाएं पूर्ण करने की अरदास लगाई जाएगी।
वहीं दूसरी ओर भक्त मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में आगरा-जयपुर सड़क मार्ग स्थित भरतपुर जिले के हलैना स्थित खाटूश्यामजी मन्दिर में पैदल एवं वाहनों से जाकर अपनी हाजिरी लगाकर दर्शन कर मनोकामनाएं मांगी जाएगी।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
