भुसावर। भुसावर उपखंड क्षेत्र के गांव छौंकरवाडा कलां के एक होनहार युवक विजय सिंह जाट ने आरएएस परीक्षा में सफलता का परचम लहराते हुए गांव का नाम रोशन किया है। विजय सिंह का चयन ओबीसी एक्स सर्विसमेन कोटे में 14वीं रैंक के साथ हुआ है। गांव के इस एकमात्र युवक के आरएएस बनने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया और मिठाई बांटकर खुशियां मनाईं। 38 वर्षीय विजय सिंह पुत्र महाराज सिंह जाट का बचपन से ही सपना था कि वे एक दिन बड़े अधिकारी बनकर गांव लौटेंगे। अपने इसी लक्ष्य को पाने के लिए उन्होंने एक कठिन प्रतिज्ञा की थी कि जब तक वे सफल नहीं हो जाते, तब तक विवाह के बंधन में नहीं बंधेंगे। इसी दृढ़ संकल्प के कारण उन्होंने अभी तक शादी नहीं की और निरंतर संघर्ष करते रहे।

विजय सिंह की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत और कभी हार न मानने वाले जज्बे का परिणाम है। आरएएस में चयनित होने से पूर्व वे भारतीय नौसेना (नेवी) में ऑफिसर रैंक पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। उन्होंने नौकरी की व्यस्तताओं के बीच भी अपनी पढ़ाई जारी रखी और निरंतर प्रयासों के चलते आज यह सुनहरा मुकाम हासिल किया। छौंकरवाड़ा कलां के ग्रामीण विजय सिंह की लगन और हिम्मत की सराहना कर रहे हैं। हालांकि, इस बड़ी उपलब्धि के बीच परिवार में गम का माहौल भी बना हुआ है। ज्ञातव्य है कि विजय सिंह के बुजुर्ग पिता महाराज सिंह जाट का बीते 11 अप्रैल को आकस्मिक निधन हो गया था। अभी उनकी बारहवीं की रस्म भी पूरी नहीं हुई है। इस गमगीन माहौल में छोटे बेटे के आरएएस अधिकारी बनने की खबर ने परिजनों और ग्रामीणों को भावुक कर दिया। महाराज सिंह के दो पुत्र और चार पुत्रियां हैं, जिनमें विजय सिंह छोटे हैं और उनका बड़ा भाई भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटा है।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story