वैर-भुसावर में पंचायती राज चुनाव के लिए मतदान जारी, दोपहर बाद बढ़ी रफ्तार
वैर में 53 प्रतिशत तो भुसावर में 58.44% पड़े वोट, सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच शांतिपूर्ण ढंग से जारी है वोटिंग प्रक्रिया।

पंचायती राज चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए केंद्र का निरीक्षण करते अधिकारी।
भुसावर। पंचायती राज आम चुनाव के तहत वैर विधानसभा क्षेत्र की वैर और भुसावर पंचायत समितियों की 58 ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतदान जारी है। सुबह मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या अपेक्षाकृत कम रही, लेकिन दोपहर बाद अचानक मतदाताओं की आवाजाही बढ़ने लगी। मतदान केंद्रों पर महिला मतदाताओं की भी बड़ी संख्या देखने को मिल रही है, जो अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रही हैं।
वैर चुनाव नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वैर पंचायत समिति की 29 ग्राम पंचायतों में अब तक 53 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। यहां कुल 50,042 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। वहीं, भुसावर पंचायत समिति की 29 ग्राम पंचायतों में मतदान का प्रतिशत बढ़कर 58.44 तक पहुंच गया है। दोनों पंचायत समितियों में मतदान को लेकर मतदाताओं की सक्रियता बनी हुई है।
मतदान केंद्रों पर पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रही है। चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। साथ ही निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित कराई जा रही है।
मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्रों से 200 मीटर की दूरी पर पर्चियां बनाने के केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां पहुंचने वाले मतदाताओं को मतदान पर्चियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। निर्धारित समय तक मतदान जारी रहने के बीच केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही लगातार बनी हुई है। अब तक सामने आए मतदान प्रतिशत के अनुसार भुसावर पंचायत समिति में वैर की तुलना में अधिक मतदान दर्ज किया गया है।

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
