वनखंडी हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ संपन्न, चढ़ाया गया चौला
वनखंडी हनुमान भक्त मंडल की ओर से 24 घंटे के अखंड रामायण पाठ के समापन पर सुबह विशेष हवन और सामूहिक हनुमान चालीसा का आयोजन किया गया।

वनखंडी हनुमान मंदिर के गर्भगृह में फूलों की माला और चौला से सजी हुई भगवान हनुमान की भव्य प्रतिमा।
वनखंडी हनुमान भक्त मंडल की ओर से सोमवार को वनखंडी हनुमान मंदिर में हनुमान प्रतिमा को विधि-विधान से चौला चढ़ाया गया तथा 24 घंटे के अखंड रामायण पाठ का सामूहिक रूप से समापन किया गया। धार्मिक आयोजन के दौरान सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और दिनभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और विधि-विधान से किया गया। इसके बाद हनुमान प्रतिमा को चौला चढ़ाया गया। आयोजन के दौरान अधिक से अधिक लोगों को हनुमान परिवार के रूप में जोड़ने का संकल्प भी लिया गया। संकल्प के पश्चात सत्संग प्रमुख संजय शर्मा नावरिया के नेतृत्व में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पुरुष एवं बालकों ने भाग लिया।
इसके उपरांत 24 घंटे के अखंड रामायण पाठ का समापन हुआ। विश्व शांति तथा मानव एवं परिवार कल्याण की कामना के साथ सुबह हवन आयोजित किया गया। हवन के दौरान हनुमानजी सहित देवी-देवताओं के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। इससे पूर्व मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। हनुमान चालीसा पाठ के साथ हरिकीर्तन सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
हवन में पंडित राम शर्मा ने आहुतियां प्रदान कराईं। इस अवसर पर गायक मुकेश शर्मा मुंसेपुर, अशोक शर्मा, मुकेश कुमार, संजय नावरिया, विष्णु शर्मा, अशोक भारती सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सामाजिक सहभागिता और आध्यात्मिक एकजुटता का संदेश दिया।

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
