भरतपुर जिले की वैर पंचायत समिति की 29 ग्राम पंचायतों में पंचायती राज आम चुनाव के तहत सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव में कुल 94,226 पंजीकृत मतदाताओं में से 74,058 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह क्षेत्र में 78.60 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि 20,168 मतदाता वोट डालने नहीं पहुंचे।

मतदान प्रक्रिया के दौरान सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस का भारी जाप्ता तैनात रहा, ताकि मतदान निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराया जा सके। चुनाव नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वैर पंचायत समिति की 29 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए कुल 215 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे।

सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। महिला मतदाता रंग-बिरंगे परिधानों में सज-धजकर वोटर आईडी के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंचीं। उन्होंने अपनी पसंद के सरपंच एवं वार्ड पंच प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर गांव की सरकार चुनने की प्रक्रिया में भागीदारी निभाई।

मतदान के दौरान कानून-व्यवस्था और निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर डॉ. कमर चौधरी तथा जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों और मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। साथ ही मतदान कर्मियों एवं मतदाताओं से फीडबैक लेकर व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। सुरक्षा व्यवस्था में महिला पुलिस कांस्टेबलों के साथ क्विक रिस्पांस टीम भी मुस्तैद रही। जिला कलेक्टर डॉ. कमर चौधरी और एसपी राजेश मीणा ने निर्वाचन कार्य में लगे कर्मचारियों से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

वैर पंचायत समिति की सभी 29 ग्राम पंचायतों में मतदान संपन्न होने के साथ ही सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए चुनावी प्रक्रिया का यह चरण पूरा हुआ। कुल 78.60 प्रतिशत मतदान के साथ 74,058 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story