सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल, ब्रह्मबाद गांव के पास बयाना-रुदावल मार्ग पर हुई भीषण भिड़ंत
बयाना-रुदावल मार्ग पर ब्रह्मबाद गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दो को भरतपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि एक का इलाज बयाना में चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

बयाना (प्रातःकाल संवाददाता)। बयाना-रुदावल मार्ग पर बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गांव ब्रह्मबाद के पास उस समय हुआ जब दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, रुदावल थाना क्षेत्र के गांव ककलपुरा निवासी धीरू पुत्र श्याम सिंह जाटव और सूरज पुत्र लाखन सिंह जाटव अपनी बाइक से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर सवार राकेश पुत्र जंडेल जाती गुर्जर निवासी ओखलियापुरा भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को बयाना सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद धीरू और सूरज की गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को भरतपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, राकेश का उपचार बयाना में जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के वक्त दोनों बाइकों की रफ्तार तेज थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइकों के अधिकांश हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर जाम की स्थिति बन गई, जिसे स्थानीय लोगों ने संभाला।
फिलहाल पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। हादसे की सूचना पर रुदावल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की।
इस सड़क हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के खतरनाक परिणामों की ओर ध्यान खींचा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर साइन बोर्ड और स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Devisingh Prajapat, Bharatpur
नाम: देवीसिंह प्रजापत
कार्यक्षेत्र: बयाना उपखंड / उप जिला बयाना (राजस्थान)
अनुभव: 15 वर्ष
बीट (मुख्य विषय): सर्वपक्षीय समाचार (सभी तरह की खबरें और ग्राउंड रिपोर्टिंग)
परिचय
देवीसिंह प्रजापत राजस्थान के बयाना उपखंड क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी, निष्पक्ष और सक्रिय पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से उप जिला बयाना और संपूर्ण बयाना उपखंड की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं। स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं, विकास कार्यों से लेकर क्षेत्र की हर प्रमुख हलचल और सभी तरह की खबरों को प्रमुखता व प्रामाणिकता के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का व्यापक अनुभव (Work Experience)
देवीसिंह प्रजापत जी को मीडिया जगत का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है। वह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। इस डेढ़ दशक के सफर में उन्होंने मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स (प्रिंट, डिजिटल व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) पर काम किया है, जिससे उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है।
शैक्षणिक योग्यता
देवीसिंह प्रजापत जी शैक्षणिक रूप से बेहद सुदृढ़ हैं। उन्होंने विज्ञान स्नातक (B.Sc.) के साथ-साथ बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (B.E.) की डिग्री हासिल की है। उनकी यह तकनीकी और तार्किक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों के विश्लेषण, तथ्यों की जांच और समसामयिक मुद्दों को एक वैज्ञानिक व सटीक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने में सक्षम बनाती है।
