भुसावर। उपखंड भुसावर के हिंडौन सड़क मार्ग पर मंगलवार देर रात और बुधवार सुबह दो दर्दनाक सड़क हादसे हुए, जिनमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटनाओं ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी और सड़क सुरक्षा पर फिर से सवाल खड़े कर दिए।

पहली घटना मंगलवार 11 नवंबर की देर रात मजाजपुर-तरगवा के पास हुई, जब एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना मिलते ही बल्लभगढ़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रैक्टर चालक मुकेश पुत्र जगदीश गुर्जर, निवासी सकरघटा, मासलपुर (करौली), गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे निजी वाहन से महवा चिकित्सालय पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया गया।

दूसरा हादसा बुधवार 12 नवंबर की सुबह उसी मार्ग पर हुआ, जब बाइक पर सवार होकर आ रहे पिता-पुत्र की बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे विद्युत पोल से जा टकराई। हादसे में वैर थाना क्षेत्र के जहाज गांव निवासी सुनील (21) पुत्र हरिसिंह और हरिसिंह पुत्र सुखचंद जाटव गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तत्काल दोनों को भुसावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद सुनील को मृत घोषित कर दिया।

भुसावर पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा तैयार कर परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। इन दोनों हादसों ने एक बार फिर क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और सावधानी की आवश्यकता पर गहरी चिंता उत्पन्न कर दी है।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story