डीग, 1 दिसंबर: शहर के तालाबों में गंदे पानी के जमाव और मरती मछलियों के मुद्दे को लेकर गिरीश शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में स्थानीय नागरिक सोमवार को छठवें दिन भी धरने पर बैठे। धरने के दौरान गिरीश शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो वे भूख हड़ताल और आत्महत्या तक करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन पर होगी।

गिरीश शर्मा ने बताया कि डीग शहर के लगभग 30 प्रतिशत घरों का गटर का पानी सीधे तालाबों में पहुंचता है। इसके अलावा, कई घरों ने लैट्रिन टैंक तक नहीं बनवाए हैं, जिससे मानव मल का पानी सीधे तालाबों में जाता है। उन्होंने बताया कि जब मासिक 84 कोस परिक्रमा चलती है, तब हजारों श्रद्धालु इन तालाबों में स्नान करते हैं और बदबूदार जल ग्रहण करते हैं। इसके साथ ही, शहर में जल महल को देखने आने वाले हजारों पर्यटक भी इस स्थिति से प्रभावित होते हैं।

गिरीश शर्मा ने आरोप लगाया कि तीनों संबंधित विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुरातत्व विभाग के दावे उल्टे हैं, जो 200 मीटर की दूरी में बने मकानों पर नोटिस जारी करता है, लेकिन तालाबों की सफाई के लिए कोई पहल नहीं करता। सिंचाई विभाग ने डीग स्केप के नाम पर लाखों रुपये का टेंडर जारी किया था, लेकिन डीग एस्केप आज भी टूटी-फूटी स्थिति में है, और कुछ लोगों ने इसके हिस्से पर कब्जा कर निर्माण भी कर दिया है। विभाग मौन होकर बैठा है।

गिरीश शर्मा ने याद दिलाया कि एक वर्ष पूर्व तत्कालीन जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने स्वयं नाव के जरिए गोपाल सागर का निरीक्षण किया था और मरती मछलियों को निकालने के साथ-साथ साफ-सफाई के निर्देश दिए थे। लेकिन आज तक गोपाल सागर की कोई सफाई नहीं की गई है। उन्होंने साफ कहा कि जब तक गटर का पानी और घाटों की सफाई नहीं होगी, उनका आमरण अनशन जारी रहेगा।

अनशन स्थल पर जतिन गुप्ता, रघुवीर सैनी, शंकर सैनी, नरेश सैनी, देवेंद्र, गोविंद, राजीव, बबलू पत्ते, पुष्कर कुलश्रेष्ठ, बबलू और कन्हैया डागुर सहित अन्य नागरिक भी मौजूद रहे।

इस आंदोलन ने स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं और शहरवासियों में तालाबों की सफाई तथा पर्यावरणीय सुरक्षा के प्रति चिंता बढ़ा दी है।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story