बयाना में बंशी पहाड़पुर अवैध खनन का काला खेल जारी, प्रशासन बना मूकदर्शक
बयाना के बंशी पहाड़पुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों के बावजूद अवैध खनन जारी, पहाड़ों को ब्लास्टिंग से नुकसान, भारी मशीनों से खनन और राजस्व हानि, प्रशासन मूकदर्शक बना, स्थानीय ग्रामीणों की शिकायतें अनसुनी।

बयाना। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सख्त निर्देशों के बावजूद बयाना विधानसभा क्षेत्र के बंशी पहाड़पुर में अवैध खनन का खेल लगातार जारी है। स्थानीय ग्रामीणों और सूत्रों के अनुसार, पहाड़ों को छलनी कर ब्लास्टिंग के जरिए बड़े-बड़े पत्थर निकाले जा रहे हैं और भारी मशीनों से दिन-रात खनन किया जा रहा है। हालाँकि कुछ खदानों को सरकार द्वारा स्वीकृत बताया जा रहा है, लेकिन बड़ी संख्या में खनन कार्य पूरी तरह अवैध रूप से संचालित हो रहा है।
स्थानीय सूत्र बताते हैं कि रॉयल्टी ठेकेदार की खनन विभाग, माइंस विभाग, वन विभाग और पुलिस प्रशासन के कुछ अधिकारियों से गहरी साठगांठ है। इस गठजोड़ के चलते न तो छापे पड़ रहे हैं और न ही कोई ठोस कार्रवाई की जा रही है। सरकारी मशीनरी इस अवैध खनन माफिया के सामने मौन बनी हुई नजर आती है।
अवैध खनन से निकाले गए विशाल पत्थरों को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और ट्रकों में भरकर रुदावल, खेरिया मोड़ और ब्रह्मबाद होते हुए बयाना के रीको क्षेत्र में खुलेआम बेचा जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि सैकड़ों ट्रक रुदावल, खेरिया मोड़ और बयाना थाने तथा वन विभाग के सामने से गुजरते हैं, लेकिन किसी की हिम्मत उन्हें रोकने की नहीं होती।
इस अवैध गतिविधि से न केवल सरकार को लाखों रुपये का राजस्व नुकसान हो रहा है, बल्कि क्षेत्र की सड़कें भी भारी वाहनों की आवाजाही से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। स्थानीय नागरिकों का जीवन भी प्रभावित हुआ है। ग्रामीणों ने कई बार संबंधित अधिकारियों को लिखित ज्ञापन दिए, लेकिन हर बार उनकी शिकायतें फाइलों में दब जाती हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा स्वयं अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के आदेश दे चुके हैं, तो बंशी पहाड़पुर में यह अवैध कारोबार किसके संरक्षण में फल-फूल रहा है। क्या प्रशासनिक लापरवाही पर कोई जवाबदेही तय होगी या पहाड़ यूं ही कटते रहेंगे और सरकारी खजाना लुटता रहेगा।
अब यह देखना बाकी है कि जिम्मेदार अधिकारी कब कार्रवाई करेंगे या बंशी पहाड़पुर का यह काला सच धूल में दबा दिया जाएगा।
- बयाना अवैध खननबंशी पहाड़पुर खननBhajanlal Sharma illegal mining BanasBanshi Pahadpur stone miningBanas illegal stone extractionRajasthan mining mafiaBanas government negligenceBanas revenue loss miningबंशी पहाड़पुर ब्लास्टिंगBanas stone transportBanas illegal quarryRajasthan stone mafiaBanas heavy machinery miningBanas local protestsBanas environmental damage mining

Devisingh Prajapat, Bharatpur
नाम: देवीसिंह प्रजापत
कार्यक्षेत्र: बयाना उपखंड / उप जिला बयाना (राजस्थान)
अनुभव: 15 वर्ष
बीट (मुख्य विषय): सर्वपक्षीय समाचार (सभी तरह की खबरें और ग्राउंड रिपोर्टिंग)
परिचय
देवीसिंह प्रजापत राजस्थान के बयाना उपखंड क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी, निष्पक्ष और सक्रिय पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से उप जिला बयाना और संपूर्ण बयाना उपखंड की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं। स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं, विकास कार्यों से लेकर क्षेत्र की हर प्रमुख हलचल और सभी तरह की खबरों को प्रमुखता व प्रामाणिकता के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का व्यापक अनुभव (Work Experience)
देवीसिंह प्रजापत जी को मीडिया जगत का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है। वह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। इस डेढ़ दशक के सफर में उन्होंने मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स (प्रिंट, डिजिटल व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) पर काम किया है, जिससे उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है।
शैक्षणिक योग्यता
देवीसिंह प्रजापत जी शैक्षणिक रूप से बेहद सुदृढ़ हैं। उन्होंने विज्ञान स्नातक (B.Sc.) के साथ-साथ बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (B.E.) की डिग्री हासिल की है। उनकी यह तकनीकी और तार्किक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों के विश्लेषण, तथ्यों की जांच और समसामयिक मुद्दों को एक वैज्ञानिक व सटीक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने में सक्षम बनाती है।
