नगर पालिका रैन बसेरे का औचक निरीक्षण: कमियों से प्रशासन हुआ शर्मसार
वैर नगर पालिका द्वारा संचालित रैन बसेरे का तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं एडीजे मोहित द्विवेदी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें व्यवस्थाओं की गंभीर खामियां उजागर हुईं। गंदगी, रोशनी की कमी, शौचालय और सर्दी में ठहरने की सुविधाओं की अनुपस्थिति प्रशासन की जवाबदेही पर सवाल खड़े करती है।

वैर। तालुका क्षेत्र वैर में नगर पालिका द्वारा संचालित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण कर उसकी व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश वैर, श्री मोहित द्विवेदी ने रैन बसेरे का निरीक्षण किया और प्रशासन की कई खामियों को उजागर किया।
तालुका विधिक सेवा समिति के सचिव कन्नू जैन ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि रैन बसेरे का संचालन अन्नपूर्णा रसोई में ही हो रहा है और इसके लिए कोई अलग से समर्पित स्थान सुनिश्चित नहीं किया गया है। प्रचार-प्रसार के लिए आवश्यक बोर्ड या बैनर की व्यवस्था भी नहीं थी, जिससे आमजन को सुविधा के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही थी।
निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था नहीं है। रैन बसेरे के परिसर में गंदगी और असफाई की स्थिति चिंताजनक थी। रोशनी की अपर्याप्त व्यवस्था तथा ठंड के मौसम में ठहरने वाले लोगों के लिए गद्दे, रजाई, तकिए और अन्य आवश्यक उपकरण भी उपलब्ध नहीं थे।
अध्यक्ष एवं न्यायाधीश ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि रैन बसेरे की सभी व्यवस्थाएं सुधारते हुए इसे मानक और सुरक्षित बनाने का कार्य तत्काल पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यह कदम केवल सुविधाओं की वृद्धि ही नहीं बल्कि नागरिकों की सुरक्षा और आराम सुनिश्चित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण है।
इस निरीक्षण से नगर पालिका प्रशासन की जवाबदेही और स्थानीय सेवाओं की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ गए हैं। अब प्रशासन की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह जल्द से जल्द सुधारात्मक कदम उठाकर रैन बसेरे को नागरिकों के लिए सुरक्षित और उपयोगी बनाए।
- वैर रैन बसेराVair Night Shelterनगर पालिका वैरVair Municipal Corporationतालुका विधिक सेवा समितिTaluka Legal Services Committeeमोहित द्विवेदीMohit Dwivediरैन बसेरे निरीक्षणNight Shelter Inspectionरैन बसेरे व्यवस्थाएंNight Shelter Facilitiesनागरिक सुरक्षा वैरCitizen Safety Vairरैन बसेरे गंदगीNight Shelter Hygieneवैर शहर प्रशासनVair City Administrationसर्दी में सुविधा रैन बसेराWinter Facilities Night Shelterरैन बसेरे सुधार निर्देशNight Shelter Improvement Guidelines

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
