श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर के कुलगुरु प्रोफेसर पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने भुसावर स्थित कृषि महाविद्यालय का दौरा किया। इस दौरान कुलगुरु के साथ विश्वविद्यालय के विभिन्न इकाइयों के निदेशक एवं अधिष्ठाताओं की टीम भी मौजूद रही। महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एम.एल. मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि कुलगुरु प्रोफेसर चौहान ने अपने भ्रमण के दौरान महाविद्यालय के अकादमिक एवं प्रशासनिक भवन, बालक एवं बालिका छात्रावास, कैंटीन और अधिष्ठाता निवास का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कुलगुरु प्रोफेसर चौहान ने महाविद्यालय में चल रही विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया और कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए उसकी सराहना की। उन्होंने महाविद्यालय के सुचारू संचालन और बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।

इस अवसर पर कुलगुरु प्रोफेसर पुष्पेंद्र सिंह चौहान के साथ वित्त नियंत्रक डॉ. रामस्वरूप मीना, भू-सम्पदा अधिकारी डॉ. एस. पी. सिंह, अधिष्ठाता एवं संकाय अध्यक्ष डॉ. डी. के. गौठवाल, निदेशक अनुसंधान डॉ. उम्मेद सिंह, निदेशक राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान डॉ. सुरेन्द्र सिंह, निदेशक शिक्षा डॉ. राकेश सामोरिया, निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. शैलेष गोदिका मौजूद रहे। साथ ही डेयरी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. बी.एल. जाट, कुम्हेर के अधिष्ठाता डॉ. आर.के. मीना, बसेड़ी के अधिष्ठाता डॉ. जुनैद अखतर, डॉ. लालाराम यादव, डॉ. नवाब सिंह, डॉ. रामफूल पूनिया सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। इस उच्च स्तरीय दौरे ने महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story