भरतपुर जिले की वैर-भुसावर विधानसभा क्षेत्र स्थित बन्देश्वर महादेव मंदिर, बन्ध का नगला (भुसावर) में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव इन दिनों क्षेत्र में भक्ति की सरिता बहा रहा है। मलमास (पुरुषोत्तम मास) के पावन अवसर पर समस्त बौहरा परिवार द्वारा आयोजित इस सात दिवसीय संगीतमय कथा के छठे दिन का प्रसंग अत्यंत भावुक रहा। संरक्षक रतन लाल बौहरा एवं ब्रह्मा देवी के तत्वाधान में 05 जून से शुरू हुई यह कथा 11 जून तक अनवरत जारी है, जिसमें जयपुर से पधारी बाल ब्रह्मचारणी कथा वाचिका डॉ. कृष्णा पाठक ने अपनी ओजस्वी वाणी से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कथा के दौरान व्यास पीठ पर विराजमान डॉ. कृष्णा पाठक ने परीक्षित मोक्ष, यदुवंश का विनाश और नवयोगेश्वर कथा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने उपस्थित सैकड़ों श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रेम से जो कार्य संभव है, वह हिंसा से कभी नहीं हो सकता। उन्होंने मनुष्य को सदाचार और अच्छे कर्मों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कथा का मुख्य आकर्षण सुदामा चरित्र का वर्णन रहा, जिसमें मित्रता की गरिमा और निस्वार्थ प्रेम का मार्मिक चित्रण किया गया।

डॉ. पाठक ने सुदामा की द्वारिका यात्रा का वर्णन करते हुए बताया कि मित्रता में आर्थिक स्थिति या सामाजिक ऊंच-नीच का कोई स्थान नहीं होता। जब सुदामा द्वारिकाधीश से मिलने पहुंचे, तो भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी लोक-लाज को त्यागकर मित्र को गले से लगा लिया। कथा के दौरान 'अरे द्वारपालो कन्हैया से कह दो कि दर पै सुदामा आ गया' भजन के साथ जैसे ही श्रीकृष्ण-सुदामा की जीवंत झांकी प्रस्तुत की गई, पूरा पांडाल भाव विभोर हो उठा। इस मिलन प्रसंग को देखकर उपस्थित श्रद्धालुओं की आंखें सजल हो गईं। कथा वाचिका ने स्पष्ट किया कि भगवान कृष्ण ने सुदामा द्वारा भेंट किए गए तीन मुट्ठी चावल के बदले उन्हें तीनों लोकों का वैभव प्रदान किया, लेकिन अपनी मित्रता पर कभी अहंकार नहीं आने दिया। यह पावन प्रसंग आज के समाज को निस्वार्थ प्रेम, त्याग और सच्ची मित्रता की सीख देता है, जो इस आयोजन का मूल उद्देश्य है।

Updated On
Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story