भुसावर में सावन माह की पावन बेला पर धर्म, आस्था और शिव भक्ति के संगम के बीच शिव कांवड़ सेवा समिति नवयुवक मंडल मुण्डायारा के तत्वावधान में प्रथम शिव डांक कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हुआ। बुधवार, 12 अगस्त को 51 शिव भक्त हर की पौड़ी, हरिद्वार से डांक कांवड़ लेने के लिए रवाना हुए। शिव भक्त 17 अगस्त को मुण्डायारा स्थित पंचमुखी हनुमान जी, शिव मंदिर में विधि-विधानपूर्वक जलाभिषेक करेंगे।

यात्रा का शुभारंभ रणधीरगढ़ सड़क मार्ग स्थित मुण्डायारा चौराहे के पास पंचमुखी हनुमान जी, शिव मंदिर परिसर में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद 51 शिव भक्तों ने परिवार सहित अपने से बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त किया। बहन-बेटियों ने शिव भक्तों के मस्तक पर रोली का टीका लगाया, जबकि बुजुर्गों ने फीता काटकर यात्रा को रवाना किया।

इसके बाद डीजे की मधुर धुन पर बज रहे शिव भजनों के बीच शिव भक्तों ने नृत्य करते हुए नगर परिक्रमा की। यात्रा के दौरान ठाकुर गणेश जी मंदिर, राजा मंडी के पास विशेष पूजा-अर्चना की गई और मंगलमय यात्रा की कामना की गई। इसके बाद 51 शिव भक्त वाहन में सवार होकर हर की पौड़ी, हरिद्वार के लिए रवाना हुए।

पंचमुखी हनुमान जी, शिव मंदिर परिसर में शिव भक्त हरिराम सैनी, कलाकार सैनी, कृष्णा सैनी, बाला, भोजा, सरूपा, गोपाल यूट्यूबर, सीताराम, नाहरसिंह, राजेंद्र, जितेंद्र सैनी एवं समस्त शिव भक्त पदम सिंह सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिव कांवड़ सेवा समिति नवयुवक मंडल मुण्डायारा के तत्वावधान में यह प्रथम शिव डांक कांवड़ यात्रा आयोजित की गई है।

यात्रा में शामिल 51 शिव भक्त हर की पौड़ी, हरिद्वार से डांक कांवड़ लेकर वापस लौटेंगे और 17 अगस्त को पंचमुखी हनुमान जी, शिव मंदिर मुण्डायारा में विधि-विधानपूर्वक जलाभिषेक करेंगे। इस प्रकार प्रथम डांक कांवड़ यात्रा का शुभारंभ धार्मिक विधि-विधान, नगर परिक्रमा और पूजा-अर्चना के साथ हुआ।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story