बयाना उपखंड क्षेत्र के गांव सालाबाद में श्री श्री 1008 शीतल दास महाराज के आगमन पर श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। महाराज के स्वागत के लिए ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य अगवानी की। किसान नेता सुरेंद्र कसाना के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल हुए।

महाराज के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने श्रद्धाभाव से उनका स्वागत किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सालाबाद सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में पहुंचे।

कार्यक्रम के दौरान हरि-कीर्तन और भजन आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु भक्ति भाव में नजर आए। भगवान के भजनों पर महिलाओं ने भक्तिभाव से नृत्य प्रस्तुत किया। भजनों और कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया तथा श्रद्धालु पूरे समय भक्ति रस में सराबोर रहे।

आयोजन के संयोजक सुरेंद्र कसाना और कुलदीप कसाना ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Devisingh Prajapat, Bharatpur

Devisingh Prajapat, Bharatpur

नाम: देवीसिंह प्रजापत

कार्यक्षेत्र: बयाना उपखंड / उप जिला बयाना (राजस्थान)

अनुभव: 15 वर्ष

बीट (मुख्य विषय): सर्वपक्षीय समाचार (सभी तरह की खबरें और ग्राउंड रिपोर्टिंग)

परिचय 

देवीसिंह प्रजापत राजस्थान के बयाना उपखंड क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी, निष्पक्ष और सक्रिय पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से उप जिला बयाना और संपूर्ण बयाना उपखंड की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं। स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं, विकास कार्यों से लेकर क्षेत्र की हर प्रमुख हलचल और सभी तरह की खबरों को प्रमुखता व प्रामाणिकता के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का व्यापक अनुभव (Work Experience)

देवीसिंह प्रजापत जी को मीडिया जगत का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है। वह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। इस डेढ़ दशक के सफर में उन्होंने मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स (प्रिंट, डिजिटल व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) पर काम किया है, जिससे उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है।

शैक्षणिक योग्यता

देवीसिंह प्रजापत जी शैक्षणिक रूप से बेहद सुदृढ़ हैं। उन्होंने विज्ञान स्नातक (B.Sc.) के साथ-साथ बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (B.E.) की डिग्री हासिल की है। उनकी यह तकनीकी और तार्किक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों के विश्लेषण, तथ्यों की जांच और समसामयिक मुद्दों को एक वैज्ञानिक व सटीक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने में सक्षम बनाती है।

Next Story