भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर सहित उपखंड मुख्यालय क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में स्थित मंदिरों और घरों में अश्विन मास की शरद पूर्णिमा का पर्व 25 अक्टूबर, रविवार को श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। श्रद्धालु ठाकुरजी के दर्शन कर परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने के साथ विश्व कल्याण की कामना करेंगे।

पंडित पुष्पेंद्र मिश्र, राघवेंद्र शर्मा और महेश शर्मा के अनुसार, पूर्णिमा तिथि 25 अक्टूबर, रविवार को सुबह 11 बजकर 55 मिनट से शुरू होकर 26 अक्टूबर की सुबह 9 बजकर 41 मिनट पर समाप्त होगी। इस दौरान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और भगवान को भोग लगाने की तैयारियां की जाएंगी।

भुसावर के हिंडौन सड़क मार्ग स्थित प्राचीन कोठी वाले हनुमानजी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की ओर से विशेष सजावट की जाएगी। इस अवसर पर ठाकुरजी का धवल पोशाक में शृंगार किया जाएगा। महिला सत्संग मंडल की सदस्याएं ढोलक, झांझ और मंजीरे की थाप पर हरिनाम संकीर्तन कर भगवान को रिझाएंगी और अपनी अरदास लगाएंगी।

रविवार, 25 अक्टूबर को खीर तैयार कर देर रात चंद्रमा की चांदनी में खुले स्थान पर रखी जाएगी। चंद्रमा की शीतल किरणों से शीतल हुई खीर का रात 12 बजे ठाकुरजी को भोग लगाया जाएगा। इस दौरान मंदिर परिसर हरे रामा, हरे कृष्णा के संकीर्तन से गूंज उठेगा।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शरद पूर्णिमा की रात दूध, चावल और चीनी से तैयार खीर को चंद्रमा की रोशनी में रखा जाता है। सोमवार सुबह इस खीर का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात तैयार खीर का सेवन करने से विशेष रूप से दमा रोगियों को काफी लाभ मिलता है। इस तरह भुसावर में शरद पूर्णिमा महोत्सव के दौरान पूजा-अर्चना, संकीर्तन और खीर के भोग के साथ धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया जाएगा।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story