सतीश बंसल जन्मदिन: डीग में भाजपा जिला उपाध्यक्ष का साफा बांधकर स्वागत
प्रताप सिंह हवलदार के फार्म हाउस पर आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की, कार्यकर्ताओं ने सतीश बंसल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सतीश बंसल का जन्मदिन आज यहाँ अत्यंत उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर कस्बा निवासी प्रताप सिंह हवलदार और पीएसओ अरुण चतुर्वेदी द्वारा अपने निजी फार्म हाउस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन्मदिन के उल्लास को साझा करते हुए फार्म हाउस पर कस्बे के लगभग सैकड़ों लोगों के लिए प्रसादी के रूप में सामूहिक भोज का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम के दौरान आयोजकों द्वारा जिला उपाध्यक्ष सतीश बंसल का साफा बाँधकर भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया और उन्हें स्मृति स्वरूप प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित जनसमूह और प्रताप सिंह हवलदार की टीम ने सतीश बंसल के स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की, साथ ही जनूथर क्षेत्र में निरंतर विकास कार्यों को गति प्रदान करने की आशा व्यक्त की।
इस गरिमामयी अवसर पर प्रताप सिंह हवलदार टीम के कर्मठ कार्यकर्ता लाखन सिंह, विजेंद्र सिंह, नटवरलाल चेंटा, जीतेन्द्र फौजदार, विवेक चौधरी, सूखा, दीपक, चंद्रशेखर, पूरनबली, जयप्रकाश शास्त्री, समय सिंह पहलवान और रमन सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। हर्षोल्लास के साथ आयोजित यह कार्यक्रम क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जिला उपाध्यक्ष के प्रति उनके अटूट विश्वास का प्रतीक बन गया।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
