सर्व समाज महासभा ने पक्षियों के लिए सी ब्लॉक पार्क में लगाए 50 परिंडे
भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत देने के लिए महासभा ने 1000 परिंडे लगाने का लक्ष्य रखा है।

भरतपुर के सी ब्लॉक पार्क में सर्व समाज महासभा के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंघल और अन्य पदाधिकारियों द्वारा पक्षियों के लिए परिंडे बांधने के अभियान की शुरुआत की गई।
भीषण गर्मी के बीच प्यास से व्याकुल पक्षियों को राहत देने के उद्देश्य से सर्व समाज महासभा द्वारा जीव सेवा का प्रेरक अभियान चलाया गया। जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंघल की अध्यक्षता में सी ब्लॉक पार्क में परिंडे (पक्षियों के पानी के पात्र) टांगने का सेवा कार्य किया गया, जिसने मानवता और प्रकृति संरक्षण का सशक्त संदेश दिया।
अभियान के प्रथम चरण में लगभग 50 परिंदे सी ब्लॉक पार्क में बांधे गए। महासभा ने संकल्प लिया है कि गर्मियों के दौरान प्रति व्यक्ति परिंडे बांधने के इस अभियान के माध्यम से लगभग 1000 परिंडे विभिन्न स्थानों पर लगाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक पक्षियों को पानी उपलब्ध कराया जा सके।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंघल ने कहा, “जीव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं। अक्षय तृतीया पर किया गया यह छोटा सा प्रयास प्रकृति और प्राणी मात्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।” महासचिव अनिल भारद्वाज ने समाज के प्रत्येक व्यक्ति से इस अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।
कार्यक्रम में संरक्षक जीवन लाल शर्मा, संगठन मंत्री गौरव पाराशर, उपाध्यक्ष राजेंद्र दंडोतिया, महिला शहर अध्यक्ष चीनू कौर, महामंत्री सरोज शर्मा, अनिल शर्मा, प्रेमचंद लवानिया, गिरधारी खंडेलवाल, प्रमोद अग्रवाल, नरेंद्र सिंघल, राजू शर्मा, लक्ष्मीकांत अग्रवाल, धर्मवीर सिंह तुहिया, उमेश गोयल, मनोज सिंह, बृजमोहन सिंघल, संजय सिंह, वीरू सोगर, टीटू महावर सहित महिला पदाधिकारी एवं अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
यह अभियान न केवल पक्षियों के जीवन संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है, बल्कि समाज में संवेदनशीलता और सामूहिक जिम्मेदारी के भाव को भी मजबूत करता है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
