सरस्वती सेवा संस्थान बयाना का राजस्थान बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन
विज्ञान वर्ग में देवेश शर्मा ने 98 प्रतिशत अंक पाकर किया टॉप, विद्यालय के 24 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर बनाया नया कीर्तिमान।

देवीसिंह प्रजापत): राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 31 मार्च को घोषित परीक्षा परिणामों में स्थानीय सरस्वती सेवा संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी मेधा का लोहा मनवाते हुए ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान, कला और वाणिज्य तीनों संकायों में उत्कृष्ट अंक अर्जित कर संस्थान सहित संपूर्ण क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
परीक्षा परिणामों के आधिकारिक विश्लेषण के अनुसार, विज्ञान वर्ग में देवेश शर्मा ने 98.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया, जबकि मानवी कटारा ने 96.00 प्रतिशत और कनिष्का मित्तल ने 95.80 प्रतिशत अंकों के साथ शानदार सफलता दर्ज की। इसी प्रकार कला वर्ग में रिया सिंह ने 95.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया। इस वर्ष विद्यालय के कुल 24 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास का माहौल व्याप्त है। विद्यार्थियों की इस स्वर्णिम सफलता पर विद्यालय के चेयरमैन केशव देव शर्मा, संचालक पंकज पाठक, प्रधानाचार्य मनोज कुमार सैनी, अकादमिक हेड मनोज शर्मा और डॉ. कुमार शास्त्री सहित समस्त शिक्षक वर्ग ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मेधावी छात्रों को बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। चेयरमैन केशव शर्मा ने संस्थान की इस उपलब्धि को शिक्षकों के कठिन परिश्रम और विद्यार्थियों की एकाग्रता का प्रतिफल बताया है।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
