भुसावर। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार बैर विधानसभा क्षेत्र में जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा, विधायक बहादुर सिंह कोली एवं विधानसभा प्रभारी गौरव सरपंच के नेतृत्व में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा के भुसावर पहुंचने पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष धीरज पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी गौरव सरपंच ने संत गुरु रविदास महाराज के जीवन, उनके संघर्ष, सामाजिक समरसता, समानता और मानव सेवा के संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास महाराज ने समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर प्रेम, भाईचारे और समानता का मार्ग दिखाया, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने सभी से उनके आदर्शों को अपनाकर समरस समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष धीरज पांडे ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज के विचार समाज को जोड़ने वाले हैं। उन्होंने जीवनभर सामाजिक कुरीतियों का विरोध करते हुए मानवता और समानता का संदेश दिया। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही सामाजिक समरसता को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शिवसिंह बेबर, हरवीर चौधरी, जिला मंत्री लक्ष्मण ठाकुर, कुलदीप शर्मा, भूपेश पांडे, महेश जाटव, डॉ. आदित्य उपमन, मुकेश चौधरी, भानुप्रताप लावनिया, मनोज पांडे, पिंटू सेठ, प्रेम हरिजन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। गुरु रविदास जयंती के अवसर पर आयोजित इस कलश यात्रा और स्वागत कार्यक्रम ने सामाजिक समरसता, एकता और सांस्कृतिक चेतना के संदेश को प्रमुखता से सामने रखा।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story