संत रविदास जयंती पर बयाना में भव्य कलश यात्रा, श्रद्धालुओं ने दिया समरसता का संदेश
बयाना में संत रविदास जयंती के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने समरसता और मानवता का संदेश दिया।

तस्वीर में संत रविदास आश्रम के अंदर फर्श पर बैठकर चर्चा करते हुए श्रद्धालु और भाजपा पदाधिकारी नजर आ रहे हैं।
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में बयाना विधानसभा क्षेत्र में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धा और उत्साह से निकाली गई इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, समाज के गणमान्य लोगों और भाजपा पदाधिकारियों ने भाग लिया।
जानकारी के अनुसार, विधानसभा संयोजक श्री बच्चू बंशीवाल के नेतृत्व में कलश यात्रा पंचायत समिति बयाना से प्रारंभ हुई। यात्रा संत रविदास आश्रम, लाल दरवाजा तक निकाली गई, जहां श्रद्धालुओं ने संत रविदास जी महाराज के विचारों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस पावन कलश यात्रा में पूर्व सांसद श्रीमती रंजीता कोली, धर्म सिंह चौधरी, वीरेंद्र बुधवार, जगमोहन खटाना, नीरज सारस्वत भाजपा महामंत्री बयाना, रमन धाकड़ प्रदेश संयोजक ओबीसी मोर्चा, राकेश धाकड़, राजेंद्र दमदमा, रोनू उपाध्याय, सत्यप्रकाश, अर्जुन दमदमा, भगवान स्वरूप तथा दिनेश पचौरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समाज के गणमान्य लोग शामिल हुए।
यात्रा में शामिल लोगों ने संत रविदास जी महाराज के समरसता, समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और आस्था का माहौल दिखाई दिया।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
