भुसावर के घाटरी में अवैध क्रेशरों पर कार्रवाई की मांग तेज, ग्रामीणों ने सांसद संजना जाटव को सौंपा ज्ञापन
भुसावर के घाटरी में अवैध क्रेशरों के खिलाफ ग्रामीणों ने सांसद संजना जाटव को ज्ञापन सौंपा। सांसद ने राजस्थान सरकार से कार्रवाई की मांग की।

तस्वीर में भरतपुर के भुसावर उपखण्ड के घाटरी गांव के ग्रामीण कार्यालय के भीतर सांसद संजना जाटव को एक लिखित ज्ञापन सौंपते हुए नजर आ रहे हैं।
भुसावर उपखण्ड के गांव घाटरी के ग्रामीणों ने अवैध रूप से नियम विरुद्ध संचालित क्रेशरों को बंद करवाने और नियमानुसार कार्रवाई की मांग को लेकर सांसद संजना जाटव से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने क्षेत्र में लंबे समय से संचालित क्रेशरों के संबंध में अपनी समस्याओं और अनियमितताओं से सांसद को अवगत कराया।
ग्रामीणों द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि घाटरी कारवान क्रेशर जोन क्षेत्र में विगत कई वर्षों से दो दर्जन से अधिक क्रेशर अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं। ज्ञापन के अनुसार इन क्रेशरों के संचालन को लेकर पहले भी प्रशासनिक स्तर पर जांच की जा चुकी है।
ग्रामीणों ने बताया कि तत्कालीन जिला कलक्टर के आदेश पर तत्कालीन उपखण्ड अधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने जांच के दौरान इन क्रेशरों को अनियमित माना था। इसके बाद टीम ने भूमि रूपांतरण निरस्त किए जाने को लेकर उच्च अधिकारियों को अपनी रिपोर्ट भी प्रस्तुत की थी।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने विभिन्न बिंदुओं का उल्लेख करते हुए इन क्रेशरों के कारण उन्हें हो रही परेशानियों से भी सांसद संजना जाटव को अवगत कराया। ग्रामीणों ने अवैध रूप से संचालित क्रेशरों को बंद कराने और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।
ग्रामीणों की मांग पर सांसद संजना जाटव ने राजस्थान सरकार को पत्र लिखकर मामले में आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इससे घाटरी कारवान क्रेशर जोन क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित क्रेशरों के मामले को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई की मांग एक बार फिर प्रमुखता से उठी है।

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
