सलोनी चौधरी 'होम्योपैथिक रत्न अवार्ड' से सम्मानित, जयपुर में मिला पुरस्कार
भुसावर के नयागाँव खालसा की सलोनी चौधरी को चिकित्सा क्षेत्र में सराहनीय कार्य और मरीजों के प्रति समर्पण के लिए हैनीमेन जयंती पर यह सम्मान दिया गया।

राजस्थान के चिकित्सा क्षेत्र में भुसावर उपखण्ड के नयागाँव खालसा की बेटी सलोनी चौधरी ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवा से समूचे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। महवा स्थित होम्योपैथिक चिकित्सालय में जूनियर नर्स के पद पर कार्यरत सलोनी चौधरी को उनकी सराहनीय और समर्पित सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित 'होम्योपैथिक रत्न अवार्ड' से नवाजा गया है।
राजधानी जयपुर में डॉ. हैनीमेन जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य समारोह के दौरान सलोनी चौधरी को यह सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में सलोनी चौधरी के नर्सिंग स्टाफ के रूप में किए गए उत्कृष्ट कार्यों, मरीजों के प्रति उनके समर्पण और चिकित्सा क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया गया। उन्हें 'हैनिमेन होम्योपैथिक रत्न अवार्ड' से अलंकृत करते हुए उनके सेवा भाव की मुक्त कंठ से सराहना की गई। यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत कौशल को प्रमाणित करता है, बल्कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर चिकित्सा के क्षेत्र में उच्चतम मानक स्थापित करने वाली महिलाओं की सफलता की एक मिसाल भी पेश करता है। सलोनी चौधरी की इस उपलब्धि से उनके पैतृक गांव नयागाँव खालसा सहित पूरे भुसावर क्षेत्र में हर्ष की लहर व्याप्त है।

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
