सैनी और माली समाज का 12 प्रतिशत आरक्षण के लिए विधानसभा घेराव का ऐलान
राजस्थान में सैनी, माली और कुशवाह समाज ने 12 प्रतिशत आरक्षण और 11 सूत्रीय मांगों को लेकर 25 फरवरी को जयपुर कूच और बाजार बंद का आह्वान किया है।

भुसावर में सैनी और माली समाज के लोग 11 सूत्रीय मांगों को लेकर पीले चावल बांटकर 25 फरवरी को होने वाले विधानसभा घेराव के लिए जनसंपर्क करते हुए।
भुसावर, राजस्थान में सैनी, माली, कुशवाह, शाक्य, मोर्य और सुमन समाज ने 12 प्रतिशत अलग आरक्षण और 11 सूत्रीय मांगों को लेकर 25 फरवरी 2026 को विधानसभा का घेराव करने और बड़ा आंदोलन का ऐलान किया है।
11 सूत्रीय मांगों के साथ विधानसभा का घेराव
- संघर्ष समिति द्वारा मांगों को पूरी नहीं करने पर आन्दोलन तेज करने की चेतावनी दी गई है।
- सैनी, माली, कुशवाह, शाक्य, मोर्य और सुमन समाज ने 12 प्रतिशत अलग आरक्षण और 11 सूत्रीय मांगों को लेकर 25 फरवरी 2026 को विधानसभा का घेराव करेंगे।
भुसावर उपखण्ड क्षेत्र में बांटे पीले चावल
भुसावर उपखण्ड क्षेत्र में आज सोमवार को सैनी माली समाज के लोगों ने पीले चावल बांटकर अधिक से अधिक संख्या में जयपुर में पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव करेंगे और अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
आंदोलन की रणनीति और बंद का आह्वान
"आंदोलन की रणनीति में 25 फरवरी को मुख्य सब्जी मण्डी बन्द रखने के साथ सैनी माली समाज के प्रतिष्ठान बन्द रहेंगे।"
सैनी, माली, कुशवाह, शाक्य, मोर्य और सुमन समाज द्वारा आरक्षण की मांग को लेकर निकाली जा रही जन अधिकार यात्रा का 25 फरवरी को जयपुर में कूच रहेगा।

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
