जन अधिकार यात्रा: सैनी माली कुशवाहा समाज का जयपुर विधानसभा घेराव 25 को
11 सूत्रीय मांगों को लेकर वैर के गंधार से रवाना हुई यात्रा को विधायक ऋतु बनावत और सांसद भजन लाल जाटव ने समर्थन दिया।

भरतपुर के वैर विधानसभा क्षेत्र से 11 सूत्रीय मांगों के समर्थन में जयपुर कूच करती जन अधिकार यात्रा में शामिल समाज के लोग और पुलिस जाप्ता।
यात्रा का प्रस्थान और उद्देश्य
भुसावर। राजस्थान में सैनी, माली, कुशवाहा समाज की ओर से आरक्षण सहित 11 सूत्रीय मांगों के समर्थन में जन अधिकार यात्रा जयपुर विधानसभा घेराव के लिए शुक्रवार को वैर विधानसभा के कस्बा हलेना से दूसरे पड़ाव के बाद रवाना हुई।
नेतृत्व और मुख्य अतिथि
- एन एच 21 जयपुर-भरतपुर पर स्थित खेड़ली मोड़ थाना इलाके में शुक्रवार को जन अधिकार यात्रा में शामिल सैनी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी पी सैनी और भुसावर ब्लॉक सैनी समाज के अध्यक्ष चन्दर सैनी आदि ने जानकारी दी।
- वैर विधानसभा के गांव गंधार में एक बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें बयाना की विधायक ऋतु बनावत और करौली-धौलपुर से कांग्रेस के सांसद भजन लाल जाटव ने अपनी ओर से सैनी, माली, कुशवाह समाज की ओर से आयोजित की जा रही जन अधिकार यात्रा का समर्थन किया।
आगामी रणनीति और श्रद्धांजलि
"यह जन अधिकार यात्रा जयपुर में 25 फरवरी को विधानसभा का घेराव करेगी। साथ ही राज्य सरकार को ग्यारह सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन दिया जाएगा।"
गत हुए आंदोलन में शहीद हुए मोहन सिंह सैनी को श्रद्धांजलि देते हुए यह जन अधिकार यात्रा रवाना हुई।
सुरक्षा व्यवस्था
जन अधिकार यात्रा में पैदल चल रहे लोगों के साथ कोई हाईवे पर अनहोनी नहीं हो, इसके लिए एन एच 21 जयपुर-भरतपुर पर पुलिस का जाप्ता साथ में तैनात था।

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
