भरतपुर, 8 मार्च। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भरतपुर की जनता कॉलोनी में राजस्थान शहरी बुनियादी ढांचा विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) की जन जागरुकता एवं जन सहभागिता ईकाई (कैप) द्वारा एक महत्वपूर्ण गोष्टी और चर्चा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अधिशाषी अभियन्ता राजुल कुमार के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें स्थानीय महिला समूह ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

लैंगिक समानता और 'दान से लाभ' की प्रासंगिकता

महिला समूह चर्चा के दौरान सोशल एक्सपर्ट मनीष कटारा ने उपस्थित महिलाओं को महिला दिवस की प्रासंगिकता व उ‌द्देश्यों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष महिला दिवस की थीम "दान से लाभ" रखी गई है। "इसका अर्थ है कि जब हम देते है, तो हमें लाभ होता है। जोकि समाज में लैंगिक समानता की दिशा में प्रगति को तेज करने की आवश्यकता पर जोर देती है।" मनीष कटारा ने स्पष्ट किया कि यह थीम विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं को प्रभावित करने वाली प्रणालीगत बाधाओं और पूर्वाग्रहों को दूर करने के लिये त्वरित व निर्णायक उपायों का आव्हान् करती है।

सहयोग से महिला उत्थान और सामूहिक प्रगति

चर्चा को आगे बढ़ाते हुए मनीष कटारा ने इस वर्ष की थीम के व्यावहारिक पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि, "जब लोग, संगठन और समुदाय उदारतापूर्वक सहयोग / दान करते है तो महिलाओ के लिये अवसर और समर्थन में वृद्धि होती है। जब महिलाऐं प्रगति करती है तो हम सभी का उत्थान होता है।" चाहे दान, ज्ञान, संसाधन, बुनियादि ढांचा, पहचान, समर्थन, शिक्षा, प्रशिक्षण, मार्गदर्शन या समय के माध्यम से हो, वह महिलाओं की उन्नति में सहायक और परस्पर जुड़े हुये विश्व के निर्माण में सहायक होता है। व्यक्ति का लैगिक समानता को आगे बढ़ाने में अपना समर्थन देना जुड़ाव और उद्देश्य की भावना को मजबूत करता है।

छात्राओं के लिए आरयूआईडीपी की विशेष प्रोत्साहन योजना

कार्यक्रम के दौरान ए.एस.डी. सुरेन्द्रपाल ने शिक्षा और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में विभाग के प्रयासों की जानकारी साझा की। उन्होंने गोष्टी में बताया कि, आरयूआईडीपी द्वारा बी.टेक. कर रही छात्राओं के लिये प्रतिवर्ष इन्टर्नशिप का आयोजन किया जाता है। इन्टर्नशिप के लाभों पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि, "इन्टर्नशिप पूर्ण करने पर आरयूआईडीपी द्वारा प्रत्येक छात्रा को प्रमाण-पत्र के साथ-साथ चौबिस हजार की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है, जोकि इस ओर सराहनीय कार्य है।"

Mukesh Kumar, Bharatpur

Mukesh Kumar, Bharatpur

मुकेश कुमार भरतपुर से प्रात:काल वेबसाइट के अनुभवी संवाददाता हैं। अपने गहन अनुसंधान और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाने वाले मुकेश ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं। समाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों पर उनकी रिपोर्टिंग पाठकों के लिए विश्वसनीय और सूचनाप्रद होती है। मुकेश का उद्देश्य हमेशा सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रस्तुत करना है, जिससे प्रात:काल अपने पाठकों के लिए एक भरोसेमंद समाचार स्रोत बना रहे।

Next Story