डीग 4 फरवरी: शहर में राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम के तहत बुधवार को परियोजना की सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई द्वारा बस स्टैंड स्थित किशनलाल जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डीग में विद्यार्थियों के साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

एफएसटीपी प्लांट एवं अपशिष्ट प्रबंधन की जानकारी

इस अवसर पर आरयूआईडीपी की कैप इकाई के सहायक सामाजिक विकास एवं जैंडर सपोर्ट प्रदीप कुमार शर्मा द्वारा विद्यार्थियों को फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट एवं इसके प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि:

  • "घरों के सेफ्टीक टैंक से निकलने वाले अपशिष्ट को टैंकरों में भरकर आरयूआईडीपी द्वारा गोवर्धन गेट मालीपुरा रोड पर बनाए गए एफएसटीपी प्लांट पर ले जाया जाएगा।"
  • "जहां इसको शोधित कर खाद बनाया जाएगा एवं खाद को कृषि कार्यों के उपयोग में लिया जाएगा।"
  • "तथा शोधित पानी को नगर परिषद स्थित पेड़ पौधों में डालने के काम में लिया जाएगा।"

इससे शहर में गंदगी भी नहीं फैलेगी और पर्यावरण भी साफ एवं स्वच्छ रहेगा।

व्यक्तिगत स्वच्छता और जन स्वास्थ्य

इसके साथ ही विद्यार्थियों को व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गई जिसमें उन्होंने बताया कि:

  • "अपने घरों का कचरा कूड़ेदान में डालें जिससे कि मच्छर मक्खी कम होंगे व लोग बीमार कम पड़ेंगे।"
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story