कस्बा भुसावर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की केशव शाखा के स्वयंसेवकों ने श्री रघुनाथ सेठ गार्डन पर शाखा का वार्षिकोत्सव एवं होली मिलन समारोह मनाया। रंग पंचमी के अवसर पर आयोजित किए इस समारोह का आरंभ भगवा ध्वज लगाने से हुई। सभी स्वयंसेवकों ने भगवा ध्वज के तले दैनिक शाखा में किए जाने वाले विभिन्न शारीरिक अभ्यासों का प्रदर्शन किया एवं होली के मस्ती के गीत मल्हार गाते हुए एक दूसरे को रंग लगाया एवं सुगंधित फूलों से होली खेली।

शारीरिक प्रदर्शन एवं बौद्धिक उद्बोधन

समारोह के दौरान सभी स्वयंसेवकों ने सूर्यनमस्कार, योगासन एवं विभिन्न शारीरिक एवं मानसिक खेलों का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर शाखा कार्यवाह राजेश कुमार ने बताया कि "राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दैनिक शाखा एक स्वयंसेवक के लिए अति महत्वपूर्ण अंग है।" उन्होंने आगे कहा कि "शाखा एक व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास के साथ राष्ट्र निर्माण की प्रथम इकाई है।" इसी प्रथम इकाई में ही तपकर स्वयंसेवक राष्ट्रीय कार्यों और समाजसेवा में तत्पर होते हैं एवं सदैव राष्ट्र प्रथम का ध्येय बनाते हैं।

ब्रज के गीतों पर नृत्य और पुष्प होली

उत्सव के दौरान सभी स्वयंसेवकों ने एक दूसरे को गुलाल लगाई, पुष्प बरसाए एवं गले मिले। इसके साथ ही सभी ने होली के ब्रजभाषा के गीतों पर जमकर नृत्य किया। एक स्वयंसेवक ने बताया कि "होली RSS द्वारा मनाए जाने वाले मुख्य त्योहारों में से एक है जिसे बड़ी धूमधाम के साथ सभी स्वयंसेवकों की उपस्थिति में मनाया जाता है।" सभी स्वयंसेवकों को होली के कार्यक्रम का बहुत उत्साह रहता है।

वार्षिकोत्सव का महत्व एवं समापन

शाखा का प्रत्येक वर्ष एक निश्चित तिथि को वार्षिकोत्सव भी मनाया जाता है जिसमें स्वयंसेवक जो कुछ भी शाखा में सीखते हैं, उस दिन उसका प्रदर्शन करते हैं। कार्यक्रम का भव्य समापन सभी को मिष्ठान्न वितरण के साथ किया गया।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story