भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर कस्बे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भुसावर नगर की ओर से आगामी 26 जुलाई, रविवार को गुरु पूर्णिमा अथवा व्यास पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला गुरु दक्षिणा पर्व इस वर्ष भी श्रद्धा, समर्पण और कृतज्ञता के भाव के साथ मनाया जाएगा।

गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन 26 जुलाई, रविवार को हिण्डौन सड़क मार्ग स्थित यूको बैंक के पास सेठ गूजरमल चैरिटेबल ट्रस्ट धर्मशाला में सायं 7 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन, तिलकार्चन, पुष्पांजलि, माल्यार्पण, गुरु दक्षिणा अर्पण, बौद्धिक तथा संघ प्रार्थना का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान इस विषय पर भी प्रकाश डाला जाएगा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भगवा ध्वज को अपना गुरु क्यों मानता है, किसी व्यक्ति को नहीं। इसके साथ ही समाज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका पर भी विस्तार से विचार रखे जाएंगे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भुसावर नगर की ओर से परम स्नेही स्वयंसेवक संघ बंधुओं को सूचना पत्रक वितरित कर गुरु दक्षिणा पर्व में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया जा रहा है। आयोजन को सफल एवं गरिमामय बनाने के लिए व्यापक स्तर पर संपर्क अभियान भी चलाया जा रहा है।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story