कस्बे के सैरकी सड़क मार्ग स्थित जिंदल फार्म पर आज माघ मास की पूर्णिमा एक फरवरी रविवार को विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।


भव्य कलशयात्रा और शुभारंभ

  • कार्यक्रम का शुभारंभ कस्बे सहित उपखण्ड क्षेत्र के विभिन्न मन्दिरों से भव्य कलशयात्रा निकालते हुए किया गया।
  • विभिन्न स्थानों से कलश यात्राओं का बैंड बाजों के साथ आयोजन किया गया, जिसमें महिलाएं अपने सिर पर मंगल कलश लेकर हिन्दू जागरण के गीत गाती हुई चल रही थीं।
  • सभी कलश यात्राओं का महासंगम कार्यक्रम स्थल पर जाकर हुआ।

मंच पूजन एवं संगीतमय हनुमान चालीसा

हिन्दू सम्मेलन में मंचासींन अतिथियों द्वारा भारत माता और भगवान श्री राम की छवि तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया गया। इसके पश्चात नन्दा सैनी म्यूजिकल ग्रुप एवं पवन साउन्ड की मधुर आवाज़ में सामूहिक संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शोभानंद जी महाराज उर्फ मौनी बाबा उलूपुरा वाले रहे।


विशिष्ट संस्थाओं एवं प्रतिनिधियों का सम्मान

सकल हिन्दू समाज केशव बस्ती द्वारा कस्बे सहित उपखण्ड क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभिन्न संस्थाओं और व्यक्तियों का सम्मान बयाना भरतपुर के पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली के हाथों द्वारा आयोजित किया गया:

  • अपना घर सेवा समिति
  • भारत विकास परिषद
  • मुस्कान एक पहल संस्था
  • विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले प्रतिनिधि

मुख्य वक्ताओं का उद्बोधन और सन्देश

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता धर्मजारण मंच के जयपुर प्रांत संयोजक अमरसिंह ने अपनी उपस्थिति देते हुए कहा कि — "स्वदेशी जीवनशैली बनेगी भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बूस्टर डोज, हिन्दू समाज इसे अपनाएं।" उन्होंने हिन्दू एकता पर बल देते हुए कहा कि — "यदि हिन्दू एक होगा तो समस्त भारत एक होगा। कोई भारत पर आंख उठाकर नहीं देख सकेगा।"

मातृशक्ति के रूप में ब्रह्मकुमारी गीता बहन ने अपने उद्बोधन में आध्यात्म पर बल दिया। मुख्य अतिथि मौनी बाबा ने अपने प्रतिनिधि के माध्यम से सन्देश दिया कि — "जात पात त्यागकर केवल एक पहचान हिन्दू रखना ही हमारा प्रथम लक्ष्य होना चाहिए।"


समापन

विराट हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती के बाद प्रसादी वितरण करते हुए किया गया।

Updated On
Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story