भरतपुर जिले के ऐतिहासिक कस्बे भुसावर में रविवार, 12 अप्रैल को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 'शताब्दी वर्ष' के अंतर्गत एक विशाल 'प्रमुख जन गोष्ठी' का सफल आयोजन किया गया। दीवली सड़क मार्ग स्थित राधा रानी रिसोर्ट में दोपहर 02 बजे आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आरएसएस के क्षेत्रीय कार्यवाहक जसवंत जी खत्री उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता सह-खण्ड वाहक मुकेश कुमार ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित कर और सामूहिक वंदे मातरम् गान के साथ किया गया, जिसके पश्चात मंचासीन अतिथियों का औपचारिक परिचय कर स्वागत किया गया।

मुख्य वक्ता जसवंत जी खत्री ने प्रबुद्धजनों, स्वयंसेवकों और विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वयंसेवक नि:ष्काम भाव से राष्ट्र को सशक्त बनाने में जुटे हैं। उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि विश्व कल्याण के लिए हिंदुत्व दर्शन आधारित भारत का सामर्थ्यवान होना अनिवार्य है। उन्होंने समाज में सुखमय जीवन के लिए पारिवारिक मूल्यों को समझने, युवाओं को सकारात्मक सामाजिक कार्यों से जुड़ने और सामाजिक समरसता के माध्यम से भेदभाव मिटाकर राष्ट्र को एकसूत्र में पिरोने का आह्वान किया। इस गोष्ठी का मूल उद्देश्य संघ की 100 वर्षों की यात्रा को साझा करना और 'पंच परिवर्तन' के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में समाज की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना रहा।

इस महत्वपूर्ण आयोजन में मातृशक्ति के रूप में रेखाबाई एवं सौनम बाई, प्रजापति ईश्वरीय विश्वविद्यालय उप शाखा भुसावर की बहनें, मैनापुरा के पूर्व सरपंच सतीश चन्द पाण्डेय, पार्षद चिरमोली राम जाटव, युवा समाजसेवी विष्णु सैन, ब्राह्मण समाज महासभा के अध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल पाण्डेय, मां कैला देवी भवन बन्ध का नंगला के भगत पप्पूराम सैनी लटुरिया, प्रजापत समाज के तहसील अध्यक्ष, सैनी समाज के देवीसिंह सैनी, विश्वकर्मा मन्दिर के रामल्लू जांगिड़, गायत्री इण्डेन गैस के अजय कुमार चौधरी और अग्रवाल समाज छोकरवाड़ा सहित अनेक शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष दशमी विक्रम संवत 2083 के इस विशेष अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान 'जन गण मन' और अल्पाहार के साथ हुआ, जिसने समाज में एकात्मता और राष्ट्रभक्ति का एक नया संचार किया।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story