भुसावर, राजस्थान। भुसावर उपखंड की सड़कों पर सुरक्षा को लेकर चल रहे “सड़क सुरक्षा सप्ताह” के बावजूद, राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा कम नहीं हुआ है। आरएसआरडीसी की लापरवाही के चलते स्टेट मेगा हाईवे संख्या 45 पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे अब भी यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं।

पथैना गांव निवासी कौशल फोजदार राकेश उर्फ रोकी ने बताया कि खेड़ली मोड़ से पथैना की ओर जाने वाले मार्ग पर बिजली विभाग के जीएसएस के पास बने गहरे गड्ढों में डामर गिट्टी के बजाय केवल नदी की रेतीली मिट्टी भरी गई है। इसके कारण सड़क पर दुर्घटनाएं लगातार घटित हो रही हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार आरएसआरडीसी से इस समस्या को सही करने की मांग की, लेकिन अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

वाहनों के आवागमन के कारण भरी गई बालू मिट्टी बाहर उखड़ गई है, जिससे गड्ढे बरकरार हैं और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद आरएसआरडीसी के अधिकारी इस मार्ग की स्थिति पर नजरअंदाज कर रहे हैं। इस मार्ग पर यात्रियों से सुगम यात्रा के नाम पर वसूली की जा रही टोल राशि भी मनमाने ढंग से ली जा रही है।

आरएसआरडीसी के सहायक अभियंता संजय कश्यप ने इस मुद्दे पर कहा कि जल्द ही इस सड़क पर पेजवर्क कराया जाएगा। हालांकि, अब तक हुए हादसों और मार्ग की दुरावस्था ने स्थानीय लोगों की चिंताओं को बढ़ा दिया है।

विशेषज्ञों के अनुसार, सड़क निर्माण और मरम्मत में इस प्रकार की लापरवाही सड़क सुरक्षा पर सीधा असर डालती है। भुसावर उपखंड में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल और प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता है।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story